मुजफ्फरपुर नगर निगम में 'क्लीन स्वीप': ढाई साल से जमे कर्मी हटाए जाएंगे; महिला सुरक्षा पर महापौर का सख्त रुख
'Clean Sweep' at Muzaffarpur Municipal Corporation
मुजफ्फरपुर। 'Clean Sweep' at Muzaffarpur Municipal Corporation, नगर निगम में ढाई साल से एक ही सीट या शाखा में जमे कर्मचारियों को इधर-उधर किया जाएगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर सहायक तक बदले जाएंगे। निगम के भीतर अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात महापौर निर्मला देवी ने गुरुवार को निगम कार्यालय में निगम के कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
महिला कर्मी के साथ मारपीट की घटना पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना को शर्मनाक बताते हुए महापौर सख्त नजर आई।
बड़े बदलाव के संकेत
इस दौरान उन्होंने निगम प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने प्रधान सहायक नूर आलम और स्थापना शाखा प्रभारी को तलब कर उन सभी कर्मियों की सूची मांगी है, जो पिछले ढाई साल से एक ही पद या शाखा में जमे हुए हैं।
इस सूची में कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी शामिल करने का विशेष निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह तैनात कर्मियों के एकाधिकार को खत्म कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है।
महापौर ने कंप्यूटर इंचार्ज हरिनंदन को बुलाकर मारपीट की घटना की पूरी जानकारी ली। उप नगर आयुक्त और सिटी मैनेजर सहित अन्य की खोजबीन हुई, लेकिन जनगणना कार्य में व्यस्त होने के कारण उन लोगों से बातचीत नहीं हो सकी।
पिछले दिनों जब नगर निगम में मारपीट और गाली-गलाैज की घटना घटित हुई थी, तब उस वक्त महापौर स्वयं अपने कक्ष में मौजूद थीं। लेकिन, उन्हें किसी ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
महिलाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम में महिला कर्मियों की संख्या काफी है और उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। मारपीट जैसी घटना ने निगम की छवि को शर्मसार किया है। चाहे पुरुष कर्मचारी हो या महिला, अगर कोई भी ऐसी हरकत में शामिल पाया गया, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी संदेश दिया कि महिला के आड़ में अगर कोई पुरुष कर्मचारी को फंसाने की कोशिश करेगी, तो वे ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगी। महिला कर्मी पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
निलंबित अकाउंटेंट राजीव रंजन को जिस रौतनिया डंपिंग यार्ड में भेजा गया है, वहां भी सख्ती बढ़ा दी गई है। निगरानी मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक मशीन को दुरुस्त करने का काम तेज गति से चल रहा है, ताकि सभी तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।