मुख्यमंत्री योगी 22 जून को फिरोजाबाद दौरे पर, 568 प्रधानमंत्री आवासों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी 22 जून को फिरोजाबाद दौरे पर, 568 प्रधानमंत्री आवासों का करेंगे लोकार्पण

Chief Minister Yogi to visit Firozabad on June 22

Chief Minister Yogi to visit Firozabad on June 22

 फिरोजाबाद। Chief Minister Yogi to visit Firozabad on June 22, मुख्यमंत्री 22 जून को जिले में आ रहे हैं। वह उसायनी के निकट प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बनकर तैयार 568 आवासों का लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम फाइनल होते ही जिला और नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

शुक्रवार को डीएम, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड बनाने के लिए उचित स्थल की खोज की गई। वहीं पीएम आवास में देर शाम तक सफाई और रंग-रोगन का कार्य चलता रहा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला व नगर निगम प्रशासन अलर्ट

केंद्र सरकार ने शहरी बेघर लोगों के लिए मार्च-2019 पीएम शहरी आवास योजना का शुभारंभ किया था। सरकार की घोषणा के बाद फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने प्रथम चरण में गाजियाबाद की दो कंपनियों के माध्यम से 568 आवास तैयार कराए हैं।

इन आवासों को बनाने का कार्य पूरा होने के बाद भी ढाई वर्षों से आवंटी कब्जा पाने के लिए विप्रा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इस योजना का लोकार्पण न होने के कारण आवंटियों को आवास मिलने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।

हेलीपैड के लिए उचित स्थल खोजते रहे अधिकारी, तैयारियां हुई तेज

विप्रा उपाध्यक्ष प्रशांत नागर की ओर से इन आवासों को लोकार्पण कराए जाने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र भेजा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जून को सुबह 11.15 को उसायनी में बनाए जा रहे स्थल पर 568 पीएम आवास सहित अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के आने की पुष्टि की है।