हरिद्वार में बरातियों को हुड़दंग पड़ा महंगा: सनरूफ से निकलकर बजाया हूटर, वीडियो वायरल होने पर 5 नई कारें सीज

Haridwar-Police-seize-the-Car--1781948553873_v

Baraatis' hooliganism in Haridwar proved costly

हरिद्वार। Baraatis' hooliganism in Haridwar proved costly, ज्वालापुर क्षेत्र में हूटर बजाते हुए हुड़दंग करना बरातियों को महंगा पड़ गया।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली पांच नई गाड़ियां पकड़कर सीज कर दीं।

साथ ही आरोपित युवकों को कोतवाली बुलाकर फटकार लगाई। आरोपितों ने माफी मांगी।

New car seized At Haridwar

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव में एक शादी समारोह था। बरात में शामिल होने जा रहे कुछ युवकों ने यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर हूटर बजाए और सड़क पर स्टंटबाजी की।

युवकों की हुड़दंग बाजी को कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

youths apologize At Haridwar

वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह घटना बीती 18 जून को सराय रोड की है। उस दिन कुछ युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे और उन्होंने सड़क पर स्टंटबाजी व हुड़दंग किया।

उनकी इस हरकत को वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पांचों चार पहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।

कोतवाली में कार्रवाई के बाद युवकों ने अपने किए पर माफी मांगी है। उन्हें भविष्य में हुड़दंग करने पर और भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।