'यूपी के पहले फार्मा पार्क से बढ़ेंगे रोजगार', सीएम योगी बोले-2017 से पहले ये जिला विकास से दूर था
CM Yogi Inaugurated Projects
ललितपुर : CM Yogi Inaugurated Projects: ललितपुर में जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने सपा कांग्रेस पर बोला हमला, बुन्देलखंड सपा और कांग्रेस ने लूटने का काम किया है. 1766 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया.
ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर के तुवन मंदिर में जनसभा को संबोधित किया. कई परियोजनओं का शिलान्यास ओर लोकार्पण किया. इसी के साथ कहाकि ललितपुर में सपा और कांग्रेस सरकार ने युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया.
ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि ललितपुर आज बदल चुका है, कभी एक कोने में उपेक्षित पड़ा ललितपुर पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश तो झेलता ही था.
साथ ही विकास की योजनाओं से कोसों दूर, कोई पुरसाहाल नही था. न सड़क, न बिजली और माताओं-बहनों को अपनी पूरी जिंदगी मिट्टी के घड़े में पानी ढोते ही व्यतीत होता था.
खेती की सिंचाई की सुविधा नहीं थी. गरीब के आवास की सुविधा नहीं थी. न शिक्षा, न स्वास्थ्य की व्यवस्था, न विकास की कोई परियोजना. साथ ही यहां के संसाधनों में लूट होती थी.
संसाधन, संपदा यहां की और चंद मुट्ठी भर लोग यहां लूट करते थे. अवैध खनन के कार्य मे लिप्त होकर अव्यवस्था पैदा करते थे. सीएम ने कहाकि आज मुझे प्रसन्नता है कि हमारा ललितपुर नवाचार के लिए जाना जा रहा है. अब ललितपुर के पास अपना मेडिकल कॉलेज है. अटल आवासीय विद्यालय भी है. अभी डेढ़ हजार एकड़ क्षेत्रफल में हम उत्तर प्रदेश के पहला फार्मा पार्क ललितपुर में बनाने जा रहे हैं. इसकी पूरी तैयारी हमने कर ली है. हजारों नौजवानों को नौकरी मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा नहीं हा कि आपके पास जल संसाधन न रहा हो, ऐसा भी नहीं कि आपके पूर्वजों ने बुंदेलखंड को सजाया सँवारा न हो, लेकिन पिछली सरकारों के निकम्मेपन के कारण, माफ़ियावृत्ति के नाते बुंदेलखंड पिछड़ा था. नौजवान पलायन कर रहा था, माफिया हावी थे. हर जिले में कोई न कोई माफिया नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालता था.
सीएम बोले कि विकास की योजनाओं पर ज़बर्दस्ती अपने गुंडों को बैठाकर जनता के हक़ को छीनने का कार्य करता था. बुंदेलखंड अपने को ठगा महसूस करता था. सीएम योगी ने कहा कि ललितपुर विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. इसके लिए तुवन सरकार को नमन करता हूं. आज ललितपुर बदल चुका है. कभी एक कोने में उपेक्षित पड़ा था.
ललितपुर बीती सरकार की उपेक्षा का दंश झेला था. विकास की योजनाओं से कोसों दूर था. सड़क और बिजली नहीं थी. माता-बहनों को मिट्टी के घड़े में पानी ढोना पड़ता था. सिंचाई की सुविधा नहीं थी. गरीब के लिए आवास की सुविधा नहीं थी. स्वास्थ्य, शिक्षा की भी व्यवस्था नहीं होती थी. यहां के संसाधनों में लूट होती है.
मुख्यमंत्री योगी ने विधायक मन्नू कोरी का लिया मज़ा
मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि विधायक मन्नू कोरी ईमानदार हैं. सज्जन हैं. परिवार से थोड़ा पीड़ित रहते हैं. व्यक्तिगत रूप से ईमानदार हैं. दिन-रात चलते हैं. हमने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ उठ खड़े हो जाओ. सरकार आपका समर्थन करेगी.