पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, संगठन और रणनीति पर मंथन तेज
Major Congress meeting in Delhi regarding Punjab Assembly elections
चंडीगढ़। Major Congress meeting in Delhi regarding Punjab Assembly elections, पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा गठित ऑब्जर्वर कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह पहली बैठक हो रही है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर हो रही है। इस बैठक में तीनों ऑब्जर्वर पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव सहित पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद है। बैठक में कांग्रेस की पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन का दौरा जारी है।
ऑब्जर्वर कमेटी की ओर से पंजाब के नेताओं से मिले फीडबैक को लेकर भी रिपोर्ट पेश की जाएगी। पिछले हफ्ते तीन दिन कांग्रेस की ऑब्जर्वर कमेटी ने 60 से अधिक पंजाब के सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह के अलावा मौजूदा और पूर्व सांसद पूर्व मुख्यमंत्री और जिला ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मुलाकात कर पंजाब में चुनावी फीडबैक लिया था।
कांग्रेस हाई कमान को अब चुनावी तैयारी के साथ-साथ संगठन में नई नियुक्तियों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां करनी है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस नई कमान कि सामने सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा पंजाब कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी को दूर करना है।
शनिवार को चल रही बैठक में पंजाब से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी इसके बाद अगले हफ्ते तक पंजाब कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर घोषणा होने की पूरी संभावना है। आम आदमी पार्टी और भाजपा पहले ही पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ चुकी है लेकिन कांग्रेस अभी भी संगठन में नियुक्तियों को लेकर फैसला नहीं ले पाई है।
उधार देते हफ्ते भर से पंजाब के सभी बड़े नेता दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर इस समय नेताओं के बीच शक्ति परीक्षण चल रहा है। बीते दिनों पंजाब में आयोजित एक जनसभा में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से विधानसभा चुनाव को 2027 की जगह नवंबर 2026 में होने की जानकारी के बाद से पंजाब में चुनावी माहौल काफी तेजी से बदल रहा है। कांग्रेस भी जल्द एक्शन मोड में आने की तैयारी में है।