हमीरपुर नाव हादसे पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

हमीरपुर नाव हादसे पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

1000211857

Chief Minister Yogi takes strict action on Hamirpur

लखनऊ। हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने स्पष्ट कहा है कि हादसे में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

ये है पूरा मामला

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुरारा थाने के कुतुपुर पटिया गांव में मासूम बच्चों और ग्रामीणों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी। नाव में कुल नौ लोग सवार थे। जिसमे तीन लोग सुरक्षित निकाल लिए गए थे वहीं पांच मासूम बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता हैं।

hamirpur_-(1)-1778117881981_v

देर रात बांदा से आए डीआईजी राजेश एस भी घटना स्थल पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर सबंधित टीम और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। घटना के करीब दस घंटे बीतने को हैं लेकिन अभी तक लापता लोगों की तलाश नहीं हुई है। यमुना में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।