गाजियाबाद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजपाल त्यागी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

गाजियाबाद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजपाल त्यागी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

1000262857

Chief Minister Yogi Adityanath to visit Ghaziabad

गाजियाबाद। Chief Minister Yogi Adityanath to visit Ghaziabad, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजनीतिक दलों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए कई जिलों का दौरा कर चुके हैं।

17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में रावली रोड स्थित तेजपाल त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल कॉलेज में मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी के पिता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वह कॉलेज में ही जनसभा को संबोधित कर मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे।

कौन थे राजपाल त्यागी?

राजपाल त्यागी बागपत के मुकारी गांव के रहने वाले थे, उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त करने के बाद गाजियाबाद में वकालत की और गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बने। वर्ष 1989 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

दो साल बाद 1991 में मध्यावधि चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते और मुलायम सिंह यादव की सरकार में राज्यमंत्री बने।

2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में वापसी की और विधायक चुने गए, 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव के मैदान में उतरे और जीत हासिल की। 2008 में उपचुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की और मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। राजपाल त्यागी को हर जाति के लोग पसंद करते थे, उनके पक्ष में मतदान करते थे।

खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर उनका प्रभाव था। राजपाल त्यागी के बाद उनके पुत्र अजितपाल त्यागी उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं और पिछले दो बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मुरादनगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

अजितपाल त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को दोपहर दो बजे के बाद कॉलेज में पहुंचकर उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा में मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए अधिक से अधिक लोगों को बुलाने की तैयारी की गई है।