यूपी में हर जिले में तैनात होंगे ‘मुख्यमंत्री फेलो’, ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम

यूपी में हर जिले में तैनात होंगे ‘मुख्यमंत्री फेलो’, ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम

chief-minister-fellows-to-be-deployed-in-every-district-of-up

'Chief Minister Fellows' to be deployed in every district of UP

लखनऊ। 'Chief Minister Fellows' to be deployed in every district of UP, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2029-30 तक एक ट्रिलियन डालर (ओटीडी) तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी प्रदेश सरकार सभी 75 जिलों में दो-दो ‘मुख्यमंत्री-फेलो’ की तैनाती करने की तैयारी में है। इनके चयन और नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

विशेषज्ञ सीएम फेलो जिला स्तर पर स्थानीय संसाधनों, निवेश के अवसरों एवं आर्थिक संभावनाओं का साक्ष्य आधारित विश्लेषण करते हुए जिला केंद्रित विकास की रणनीतियां तैयार करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को तय समय में हासिल करने के लिए प्रत्येक जिले में दो ‘मुख्यमंत्री फेलो’ तैनात किए जाने की बात कही थी। जिसके तहत हर जिले में एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ तथा एक डेटा विश्लेषक तैनात किए जाने हैं। इस नियुक्ति से सीधे तौर पर 150 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक नियोजन विभाग सीएम फेलो की नियुक्ति के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखने जा रहा है। कैबिनेट से मुहर लगते ही सीएम फेलो की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

इन पदों पर चयन के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता को प्रमुखता दी जाएगी। सीएम फेलो के चयन में आर्थिक विकास विशेषज्ञ के लिए अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनामिक्स, इकोनोमेट्रिक्स या फाइनेंस/डेटा साइंस में परास्नातक अथवा एमबीए तथा डेटा विश्लेषक के लिए सांख्यिकी, एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, इकोनोमेट्रिक्स या बिजनेस एनालिटिक्स/डेटा साइंस में परास्नातक अथवा एमबीए की योग्यता निर्धारित की जा रही है।

नियुक्ति हो जाने पर सीएम फेलो जिला स्तर पर संचालित आर्थिक गतिविधियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट आनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड करेंगे। जिले की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए सुझावात्मक रिपोर्ट तैयार कर जिला ओटीडी सेल के संज्ञान में लाएंगे।