कुमाऊँ सभा (पंजी.), चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, महिला प्रकोष्ठ का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Chandigarh’s Annual General Meeting Concluded

Chandigarh’s Annual General Meeting Concluded

चंडीगढ़, 5 जुलाई। कुमाऊँ सभा (पंजी.), चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा का आयोजन सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-27, चंडीगढ़ में प्रधान गोकुल सिंह नगर कोट की अध्यक्षता में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभा में समाज के वरिष्ठजनों, आजीवन सदस्यों, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता करते हुए संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

सभा में वित्तीय वर्ष 2025–26 के आय-व्यय विवरण एवं वार्षिक लेखा-जोखा को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सभा के कोषाध्यक्ष मोहिंदर मनीष सिंह बोरा द्वारा  लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया  व महासचिव भगत सिंह रावत व प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी द्वारा कई महत्व पूर्ण योजनाओं पर विचार विमर्श  कर योजनाओं को आम बैठक में लोगों के  बीच में बताया गया जैसे  कि सेक्टर 45 बुडै़ल स्थित कुमाऊँ सभा भवन के नवीनीकरण  करना सभी सदस्यों द्वारा आम सभा की बैठक में  इस कार्य के लिए हाथ उठा कर स्वीकृति दी गई और इसी के साथ कई विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई तथा भवन के समग्र विकास हेतु आवश्यक योजनाओं पर चर्चा की गई  सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि 
इसी कड़ी में 
 कुमाऊँ सभा चंडीगढ़ महिला प्रकोष्ठ का विधिवत गठन एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह किया गया इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

महिला प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी को सभा के  पूर्व प्रधान बच्चन सिंह नगरकोटी व वरिष्ठ सलाहकार हीरा नेगी व पूर्व महासचिव  राजिंदर सिंह रावत द्वारा शपथ दिलाई गई
 दीपा मेहता को प्रधान व इंद्रा कांडपाल को उप-प्रधान व हेमा रावत को महासचिव व  पुष्पा कपकोटी को सचिव व हेमा रिखाड़ी को उप-सचिव व नीमा जोशी को कोषाध्यक्ष व  गंगा रावत को सांस्कृतिक सचिव व  मंजू खाती को सांस्कृतिक उप-सचिव व कविता उपाध्याय को मीडिया सलाहकार तथा बिमला गढ़िया, शीला रावत, प्रेमा नगरकोटी एवं कमला भट्ट को संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया।

 नवगठित महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं एवं हार्दिक शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया    इसी कड़ी में 

सभा की कार्यकारिणी द्वारा पंजाब नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशी रहे कुमाऊं समाज के सदस्यों का सम्मान किया गया समारोह में सभा के वरिष्ठ उप प्रधान हरीश पांडे व उप प्रधान बसंत अधिकारी व ऑडिटर भोपाल सिंह मनराल व मुख्य संगठन सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट व सचिव  राजिंदर नगरकोटी व पूर्व प्रधान मनोज रावत व पूर्व महासचिव दीपक परिहार , थान सिंह बिष्ट , नारायण सिंह रावत ,राजिंदर पाटनी , डाक्टर राजे सिंह  कंडारी ,नाथु सिंह महरा ,राम सिंह मेहरा व दलीप चौहान , जीवन परिहार , हर सिंह कुंजवाल व कुमाऊं सभा के सभी पदाधिकारी गण व कार्यकारणी मौजूद रही