महाराणा प्रताप जयन्ती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए:- महेन्द्र सिंह तँवर

A national holiday should be declared

A national holiday should be declared

A national holiday should be declared,  आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चंडीगढ़ स्थित लाइम वुड होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तँवर जी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें 18राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया 


बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा डिम्पल राणा जी यू जी सी के काले कानून के विरोध को सम्पूर्ण देश में इस कानून के वापस होने तक जारी रखने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूर किया गया 


राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा शान्तनु चौहान जी ने देश में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नाम से चल रहे विभिन्न संगठनों के एकीकरण पर जोर दिया जिसका संयोजक बिहार के पूर्व सांसद आनन्द मोहन सिंह जी को बनाया गया 


बैठक के मुख्य अतिथि बिहार से विधायक चेतन मोहन सिंह  ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह एवं भैरो सिंह शेखावत जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने की मांग की


हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष छगन सिंह राठौर जी ने सभी प्रदेशों में ई डब्लू एस के सरलीकरण पर जोर दिया 
 अनूप चौहान जी ने एन सी ई आर टी पाठयक्रम में महाराणा प्रताप, राणा सांगा जी सहित सभी महापुरुषों के इतिहास को विशेष रूप से शामिल करने का आवाहन किया 


महासचिव देवेन्द्र सिंह राणा जी ने समाज के महापुरुषों की इतिहास से छेड़छाड़ पर रोक लगे एवं संगठन द्वारा सभी महापुरुषों की जयंती को मनाया जाए जिससे युवाओं को जागरूक किया जाए 


चंडीगढ़ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान जी ने संगठन सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार पर जोर दिया इसके साथ ही बैठक में ग्यारह प्रस्तावों को पास किया गया 

 


बैठक का संचालन परीक्षित राणा ने किया 
इस बैठक में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह, राजस्थान अध्यक्ष मोती सिंह नाथावत पंजाब अध्यक्ष संत सिंह राणा छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ प्रकाश सिंह गोवा प्रदेश अध्यक्ष जगौनाथ देसाई, तमिलनाडु एम सी नटराजन दिल्ली से ध्यानपाल सिंह, उत्तराखंड डॉ शिवकुमार चौहान बिहार से अभिषेक कुमार, अजीत सिंह एम पी से  रामरक्ष पाल सिंह सेंगर गुजरात से आरती ठाकुर कालका से धर्मपाल सिंह नेगी डॉ संजय शेखावत आशु राणा तेज प्रताप सिंह संदीप सिंह चौहान राना कुशलपाल संजीव कुशवाह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे