बिचौलिएं की सीसीटीवी फूटेज संरक्षित करने की अर्जी मंजूर

Request to Preserve the CCTV Footage

Request to Preserve the CCTV Footage

चंडीगढ़, 06 फरवरी : Request to Preserve the CCTV Footage: पंजाब के चर्चित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतकांड में फंसे बिचौलिए कृष्णु शारदा ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दायर करते हुए पंजाब के फतेहगढ़ साहिब समेत कुछ अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने की गुजारिश की है।दायर की गई अर्जी में कृष्णु ने अपने बचाव में पंजाब के फतेहगढ़ साहि समेत कुछ अन्य स्थानों की 7 और 8 नवंबर 2025 की सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने की मांग की है। आरोपी की ओर से दायर की गई अर्जी का जवाब देने के लिए सीबीआई ने समय मांगा,लेकिन कोर्ट ने सीबीआई की मांग को सिरे से खारिज करते हुए फतेहगढ़ साहिब के पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर को यह फुटेज संरक्षित रखने के निर्देश दिए है। कानूनी जानकर इसे बिचौलिए कृष्णु के लिए बड़ी राहत बता रहे है। बता दें कि बिचौलिए कृष्णु और पंजाब के रोपड़ रेंज के तत्कालीन डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने पिछले साल 16 अक्टूबर को आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भुल्लर के घर की तलाशी ली तो वहां से साढ़े सात करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था। इतनी बड़ी कैश बरामदगी और उनके रेंक वा रौतबे को लेकर यह मामला काफी चर्चा में रहा था।

कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन की अर्जी पर 21 को सुनवाई..
सीसीटीवी फुटेज संरक्षित कराने की अर्जी के साथ ही आरोपी ने कुछ मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकार्ड और टॉवर लोकेशन को भी सुरक्षित रखने की मांग की है। जिस पर अदालत ने सीबीआई को जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इस पर 21 फरवरी को सुनवाई होगी।