चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने का ईमेल: बम स्क्वॉड से साथ चेकिंग, 2 बार हाईकोर्ट, स्कूलों में ब्लास्ट की मिल चुकी धमकी

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने का ईमेल: बम स्क्वॉड से साथ चेकिंग, 2 बार हाईकोर्ट, स्कूलों में ब्लास्ट की मिल चुकी धमकी

Email threatening to bomb Chandigarh District Court

Email threatening to bomb Chandigarh District Court

चंडीगढ़ | Email threatening to bomb Chandigarh District Court: चंडीगढ़ पुलिस को तीसरी बार फिर ईमेल के जरिए सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में बम धमाके की धमकी मिली है।
चंडीगढ़ में तीसरी बार सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत का बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर चौकी 43 की पुलिस और बम स्क्वॉड के साथ अधिकारी पहुंचे। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। यह पहली बार नहीं है; पहले भी स्कूलों, सचिवालय और बस अड्डों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही जिला अदालत की जांच की गई लेकिन पुलिस को वहां से कुछ नही मिला जिला अदालत को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस अभी तक ये नही पता लगा पाई है कि इसके पीछे कौन है

2 बार हाईकोर्ट को मिली धमकी

पंजाब एंड हरियाणा हरियाणा हाईकोर्ट को भी दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है दोनों बार इमेल के जरिये धमकी दी गई है। जिसे लेकर पुलिस स्टेशन 3 में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है थाना पुलिस के अलावा साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है। जिला अदालत के अंदर जाने से लोगों को रोकता पुलिसकर्मी।

बिल्डिंग में होगा बम धमाका

शुक्रवार को एक बार फिर ई-मेल आया, जिसमें लिखा है कि सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बिल्डिंग में बम धमाका होगा। इससे पुलिस और प्रशासन अलर्ट हुआ। चेकिंग अभियान चलाया। ई-मेल को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
जिला अदालत और सेक्रेटरिएट की बिल्डिंग से लेकर, बस अड्डे और स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। हाल ही में बम धमाके की धमकी से 26 स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई थी। कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी थी।