भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किए बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन

Divine Darshan of Baba Barfani

Divine Darshan of Baba Barfani

बड़ौली ने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सर्वांगीण कल्याण की कामना की

कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी बाबा अमरनाथ के दर्शन किए

चंडीगढ़, 15 जुलाई। Divine Darshan of Baba Barfani: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अमरनाथ यात्रा पर हैं। श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा समेत भाजपा हरियाणा परिवार के सदस्यों के साथ बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में अमरनाथ धाम के दिव्य दर्शन किए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने  बाबा अमरनाथ के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण कल्याण की कामना की।