अल्पसंख्यक मोर्चा यूथ विंग चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एच. एस लक्की का स्वागत

Minority Morcha Youth Wing Chandigarh Congress

Minority Morcha Youth Wing Chandigarh Congress

भाजपा ने देश की संवेधनिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का काम किया: सांसद तिवारी

मनीमाजरा, 18 अप्रैल: Minority Morcha Youth Wing Chandigarh Congress: अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के स्वागत हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सांसद तिवारी और चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की ने भी विशेष रूप से पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि भाजपा ने देश की संविधान संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इसके अलावा, मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित नहीं हैं और इन हालातों में कांग्रेस ही समाज के सभी वर्गों में आपसी भाईचारा रखकर करके देश को तरक्की की तरफ बढ़ा सकती है।

यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक विभाग यूथ विंग के अध्यक्ष आसिफ चौधरी, द्वारा आयोजन किया गया था, आसिफ चौधरी ने बताया कि  अल्पसंख्यक मोर्चा यूथ विंग की ओर से इस बार हरमन प्यारे नेता मनीष तिवारी को भारी मतों से चंडीगढ़ से विजय बनाएंगे उनके साथ मुख्य रूप से
चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव एस ए खान, वसीम मीर , इमरानमंसूरी एडवोकेट जीशान, शमीम प्रधान मोहम्मद उस्मान, साहिल अल्वी, मोहम्मद शब्बन, सलमान मंसूरी, इफ्तिखार जनता, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद शमशु, रईस अहमद (बाबू) मोहम्मद सुलेमान, मुकेश राय, काला, किशन प्रधान, रफीकन आपा, अरशद घोसी, राजा, मतलुब (मत्ता) जलील कुरेशी सहित बढ़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोग मौजूद रहे।