Chandigarh Yogasana Players Shine

विश्व योग चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

pp

Chandigarh Yogasana Players Shine

अहमदाबाद में आयोजित विश्व योग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले  चंडीगढ़ के भारतीय योगासन खिलाड़ियों ने सोमवार को यूटी प्रशासन की स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय टंडन से मुलाकात की। इस विश्व योग चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा किया गया था।

चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा वर्ल्ड योगासन अध्यक्ष बाबा रामदेव की उपस्थिति में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 79 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि भारत की ओर से 24 सदस्यीय योगासन दल ने भाग लिया।

अभय मिश्रा ने रिदमिक और आर्टिस्टिक वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, जबकि देव ने ट्रेडिशनल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

संजय टंडन ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की योगासन में मजबूत पहचान को और सशक्त किया है।