Chandigarh Woman Missing With Daughter| चंडीगढ़ में महिला अपनी बेटी समेत लापता; पति बोला- मायके गई थी, फिर नहीं लौटी
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ में महिला अपनी बेटी समेत लापता; पति बोला- मायके गई थी, फिर वापस घर नहीं लौटी, पिता ने पुलिस को दी अपहरण की शिकायत, भारी टेंशन

Chandigarh Woman Missing With Daughter Latest News Update

Chandigarh Woman Missing With Daughter Latest News Update

Chandigarh Woman Missing With Daughter: चंडीगढ़ के मनीमाजरा से एक विवाहित महिला अपनी बेटी समेत लापता हो गई है। महिला की पहचान 29 वर्षीय शालू के तौर पर बताई जा रही है। जबकि बेटी का नाम शानवी है, उसकी उम्र करीब 4 वर्ष है। दोनों ही बीते करीब चार दिनों से लापता हैं। दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मनीमाजरा पुलिस महिला और उसकी बेटी की तलाश करते हुए लोगों से पूछताक्ष कर रही है। पुलिस द्वारा खासकर उन लोगों से गहनता से पूछताक्ष की जा रही है जिनका शालू से लापता होने से पहले और उससे पहले संपर्क रहा है।

पिता ने कहा- अपहरण हुआ, पति बोला- मायके गई थी, फिर नहीं आई

शालू के परिवार वाले यानि मायके पक्ष के लोग अपहरण की आशंका जता रहे हैं। शालू के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए अपहरण की ही बात कही है। जबकि वहीं दूसरी तरफ शालू के पति रजत का कहना है कि वह लापता होने से पहले अपने मायके गई थी और इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। फिलहाल, दोनों ही परिवारों में शालू और उसकी बेटी को लेकर भारी टेंशन है। वहीं पुलिस इस पूरी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है।

2018 में हुई शालू और रजत की शादी

बताया जाता है कि, शालू का जो मायका है वो मनीमाजरा के मोहल्ला भारामल कुआं में है जबकि उसका ससुराल मनीमाजरा में ही गोविंदपुरा में है। शालू और रजत की शादी साल 2018 में हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिसके बाद दोनों के घर वालों ने रजामंदी से शादी करा दी थी। शादी के बाद शालू ने नौकरी करनी शुरू कर दी। जबकि रजत भी अपना कुछ काम कर रहा था। सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि अचानक से शालू अपनी बेटी के साथ लापता हो गई।

एक फाइनेंसर से लेन-देन की बात

शालू के इस मामले में मनीमाजरा पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। जांच में शालू के एक फाइनेंसर से लेन-देन की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, शालू इस फाइनेंसर के साथ काफी पैसों का लेना-देना था। शालू इस फाइनेंसर से ब्याज पर पैसे लेती थी। पुलिस पता लगा रही है कि शालू ब्याज पे लिए पैसों का क्या करती थी? पुलिस शालू तक पहुँचने के लिए हर उस कड़ी की जांच करेगी जो कि संदेह का हिस्सा होगी।