Chandigarh University Girls Obscene Videos : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक और बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक और बड़ा खुलासा: एक अन्य लड़की का अश्लील Video मिला, आरोपी छात्रा सहित 3 आरोपियों को इतने दिन की रिमांड

Chandigarh University Girls

Chandigarh University Girls Obscene Videos Case All 3 Accused On Remand

Chandigarh News | Chandigarh University Girls Obscene Videos Case : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने के मामले में आज सोमवार को आरोपी छात्रा सहित 3 आरोपियों को मोहाली के खरड़ कोर्ट में पेश किया गया| जहां से तीनों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है| रिमांड के दौरान पुलिस इनसे गहनता से पूछताक्ष करेगी| बतादें कि, पुलिस ने आरोपी छात्रा के अलावा दोनों अन्य आरोपियों (लड़के) को हिमाचल के शिमला से गिरफ्तार किया था| इन तीनों के सभी मोबाइल-लैपटॉप भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है|

कोर्ट के बाहर वकील का बड़ा खुलासा

इधर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में कोर्ट के बाहर आरोपियों के वकील ने एक बड़ा खुलासा किया है| वकील ने बताया कि दो वीडियोज मिले हैं| इन वीडियोज में एक वीडियो तो आरोपी छात्रा का ही है लेकिन दूसरा किसी और लड़की का है। वकील ने बताया कि आरोपी लड़की को शिमला का लड़का ब्लैकमेल कर रहा था|

यह भी पढ़ें - Chandigarh University Girls Case: इस सीनियर IPS अफसर के नेतृत्व में SIT का गठन, पंजाब DGP ने दी जानकारी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का पूरा मामला क्या?

बतादें कि, गर्ल्स स्टूडेंट्स का आरोप है कि आरोपी छात्रा ने करीब 60 लड़कियों के बाथरूम में नहाने के वीडियो बनाये हैं और उन्हें शिमला के आरोपी लड़के के पास भेजे हैं और इसके बाद ये वीडियोज आगे उसके द्वारा सोशल मीडिया और अन्य जगह भेजे गए| हालांकि, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन का बार-बार यही कहना है कि इतनी सारी लड़कियों के वीडियोज नहीं बनाये गए और न ही उन्हें वायरल (Chandigarh University Girls Obscene Videos Viral) किया गया है|

बतादें कि, वीडियोज वायरल के मामले के बाद यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा भरपा है| इस दौरान लड़कियों के सुसाइड की खबरें भी फैली थीं जिन्हें पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निराधार बताया था| पुलिस का कहना था कि किसी ने भी सुसाइड का प्रयास नहीं किया| बल्कि लड़कियां चिंता और डर से बेहोश हो गईं थीं|

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उठाया यह कदम

फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट और तनावपूर्ण माहौल देखते हुए यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया है| जिसके बाद बॉयज हों या गर्ल्स सब अपने हॉस्टल को खाली कर अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं| कई लड़कियों के पैरेस्टस उन्हें यूनिवर्सिटी लेने पहुंचे हुए हैं| इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल के दो वॉर्डन भी सस्पेंड कर दिए हैं| इसके साथ ही एक कमेटी बनाकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है|