तू ऐसा किस मंत्री का खास हो गया... चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के SI ने सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में गाया गाना, नवयुवकों को सुनना जरुरी...

तू ऐसा किस मंत्री का खास हो गया... चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के SI ने सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में गाया गाना, नवयुवकों को सुनना जरुरी...

Chandigarh Traffic Police SI Bhupinder Singh sing a song like Sidhu Moose Wala

Chandigarh Traffic Police SI Bhupinder Singh sing a song like Sidhu Moose Wala

Chandigarh News : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने जीवित रहते हुए जहां अपने गानों से तहलका मचाया तो वहीं अब उनके मरने के बाद उनके वही गानें और ज्यादा सुने जा रहे हैं| सिद्धू के कुछ गानें तो ऐसे हैं जो कि लोगों की जुबां पर बने हुए हैं और वह उन्हें सुनते ही रहते हैं| इसके अलावा एक खास बात और यह है कि सिद्धू मूसेवाला जिस लय-धुन में गानें बनाते और गाते थे उसी लय-धुन में अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का एक SI गानें बना और गा रहा है बस फर्क इतना है कि SI के गानें लोगों को जागरूक करने के लिए बन रहे हैं| शायद अबतक आप चंडीगढ़ पुलिस के इस SI का नाम जान चुके होंगे...

दरअसल, हम चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की बात कर रहे हैं| सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह जो काम कर रहे हैं उससे वह सुर्खियों के शिखर पर हैं और उनकी खूब तारीफ होती है| इधर, सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने अब तो कमाल ही कर दिया है| बतादें कि, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने अब सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में गाना गाया है| ट्रैफिक के संबंध में जागरूक करने के लिए सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह द्वारा गाये गए इस गाने का नाम है- 'चालान पक्का करना'| भूपिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक वाल पर गाने को पोस्ट किया है साथ ही कैप्शन में लिखा है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में उनके अंदाज में एक गाना मेरा भी। बतादें कि, भूपिंदर सिंह के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है| गाने के बोल कुछ यूं हैं - गाना सुनिए ....

 

Sidhu moose wala de style di ik yaad vich mera ik song CHALLAN PAKKA KARNA

Posted by Bhupinder Singh on Friday, June 24, 2022

 

सिद्धू मूसेवाला के 'धक्का' गाने पर बनाया गाना ....

बतादें कि, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने यह गाना सिद्धू मूसेवाला के 'धक्का' गाने पर बनाया है| 'धक्का' गाने की जो लय-धुन है उसी लय-धुन में भूपिंदर सिंह ने गाना लिखा है और गाते नजर आ रहे हैं|

गानों के जरिये लोगों को कर रहे जागरूक....

बतादें कि,  सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह लगातार अपने गानों के जरिये लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं| वह एक साउंड सिस्टम के साथ पुब्लिक प्लेस पर जाते हैं और वहां माइक लेकर गाना गाकर लोगों को कहीं ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते हैं तो कहीं साइबर क्राइम जैसे अन्य मुद्दों पर| बतादें कि, सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की जहां आम लोगों द्वारा काफी तारीफ की जाती है तो इसके साथ ही उनका विभाग भी उन्हें इसके लिए सम्मान देता है| भूपिंदर सिंह के कई वीडियो जमकर वायरल हो चुके हैं|

साइबर अपराध पर अभी गाया था गाना ....

 

Cyber sefty awerness song

Posted by Bhupinder Singh on Sunday, June 19, 2022

 

 

 

 

Paisa Paisa jado account cho ud je Paisa Dial kar deo number 1930 All india help line no

Posted by Bhupinder Singh on Tuesday, June 14, 2022