Chandigarh Traffic Alert: पढ़ लीजिये चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी, वरना बेकार में सड़क पर फंसते घूमेंगे

Chandigarh Traffic Alert: पढ़ लीजिये चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी, वरना बेकार में सड़क पर फंसते घूमेंगे

Chandigarh Traffic Alert

Chandigarh Traffic Alert

Chandigarh Traffic Alert: चंडीगढ़ में आज झमाझम बारिश हुई है| बारिश के चलते जहां गर्मी से थोड़ी राहत के साथ मौसम सुहावना हुआ है तो वहीं इस बारिश ने शहर में सामान्य रूप से चल रहे ट्रैफिक में अड़चन पैदा कर दी है| बारिश के चलते मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है| गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही हैं| वहीं शहर की कई मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है|

हालांकि, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस शहर में ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी हुई है| लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस पहले से उन्हें सोशल मीडिया पर सारी जानकारी मुहैया करा रही है| चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रैफिक की समस्या और समाधान को लेकर पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है|

अभी-अभी जारी हुआ यह ट्रैफिक अलर्ट...

बतादें कि, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अभी-अभी एक ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है| हालांकि, यह ट्रैफिक अलर्ट बारिश के चलते नहीं है बल्कि एक प्रोटेस्ट को लेकर है| ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को यह सलाह दी गई है कि वह अगर पंजाब कांग्रेस भवन सेक्टर-15 के आस-पास की रोड या पीआरबी, पैट्रोल पंप सेक्टर 15, जीएमएसएच सेक्टर 16 चौक, मटका चौक, प्रेस लाइट प्वाइंट हीरा सिंह चौक से गुजर रहे हैं तो रुक जाएं| चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे रास्तों से गुजरने वालों को अन्य वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा है|

दरअसल, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आज पंजाब कांग्रेस भवन सेक्टर-15 से पीआरबी तक पैट्रोल पंप सेक्टर 15, जीएमएसएच सेक्टर 16 चौक, मटका चौक, प्रेस लाइट प्वाइंट हीरा सिंह चौक से होते हुए प्रोटेस्ट/मार्च निकाला जाएगा| ऐसे में अगर लोग गाड़ियों के साथ अगर इन रास्तों से निकलेंगे तो वह फंस सकते हैं|

Chandigarh Traffic Alert
Chandigarh Traffic Alert

एक यह ट्रैफिक एडवाइजरी...

Chandigarh Traffic Alert
Chandigarh Traffic Alert

ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव की समस्या का समाधान किया...

इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके बताया था कि प्रेस लाइट प्वाइंट सेक्टर 17/18/8/9 में जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया है। लोग इन रास्तों से निकल सकते हैं|

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक ट्वीट में लोगों को सलाह दी थी कि बारिश के कारण प्रेस लाइट पॉइंट, सेक्टर 17/18/8/9, सेंट्रा मॉल लाइट पॉइंट, ट्रिब्यून चौक और हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट, ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट, ओल्ड लेबर चौक, सेक्टर 19/20/21, कॉलोनी नंबर 4 लाइट पॉइंट, इंड एरिया Ph-1. इन रास्तों में जलभराव से ट्रैफिक बाधित हो रहा है| इस रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

Chandigarh Traffic Alert
Chandigarh Traffic Alert

एक यह ट्रैफिक एडवाइजरी...

Chandigarh Traffic Alert
Chandigarh Traffic Alert