देश भक्ति के गीतों के साथ गूंजा कांग्रेस का कार्यक्रम

Congress Party's event resonated with Patriotic Songs

Congress Party's event resonated with Patriotic Songs

सैक्टर 37 स्थित परशुराम भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने सोमवार को 77 वे गणतंत्र दिवस पर सैक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कांग्रेस नेताओ द्वारा सैक्टर 37 स्थित परशुराम भवन में चंडीगढ़ कांग्रेस की तरफ से 77वे गणतंत्र दिवस को लेकर समारोह का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की मुख्य रूप से शामिल हुए।पूरा हाल देश भक्ति के गीतों से गूंजा उठा।अध्यक्ष लक्की ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 26 जनवरी है।और हम सभी भारतीय गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने जा रहे हैं।यह दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।क्योंकि इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश एक गणराज्य बना था।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और सैक्टर 37/38 के निवासी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद आए हुए लोगों के लिए दोपहर के भोजन का भी प्रबंध किया गया था।

कार्यक्रम मे सेक्टर 37/38 निवासियों के अलावा आसपास के लोग भी मौजूद थे