Chandigarh Terrace Garden Girl-Boy Hanged| चंडीगढ़ के टेरेस गार्डन में लड़का-लड़की के शव मिले, एक-दूसरे से प्यार करते थे दोनों

चंडीगढ़ के टेरेस गार्डन में खौफनाक मंजर; गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के साथ उठाया ये कदम, देखने वालों के होश उड़े

 Chandigarh Terrace Garden Girl-Boy Hanged

Chandigarh Terrace Garden Girl-Boy Hanged

Chandigarh Terrace Garden Girl-Boy Hanged: चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित टेरेस गार्डन में एक लड़का और लड़की के शव मिले हैं। दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि, दोनों टेरेस गार्डन में लोहे के एंगल से बंधे एक कपड़े के फंदे पर लटक रहे थे। दोनों को फंदे पर लटकता देख किसी ने पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद पुलिस भी आननफानन में मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को नीचे उतारकर सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के चेक करने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर आगे की बनती कार्रवाई शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सेक्टर 45 बुड़ैल का रहने वाला था जबकि मृतका सेक्टर 34 की रहने वाली थी। दोनों मृतकों की उम्र 17 साल के आसपास बताई जा रही है।

खुद से फांसी लगाई, एक-दूसरे से करते थे प्यार

पुलिस की अब तक जांच में दोनों नाबालिग लड़का-लड़की द्वारा खुद से फांसी लगाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पूरे मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों मृतकों के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताक्ष की जा रही है। बताया जाता है कि, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाह रहे थे। दोनों घर से भागकर बाहर किराए पर कमरा लेकर साथ भी रहे। लेकिन यह बात समझ नहीं आ रही कि दोनों ने अचानक मौत को गले क्यों लगाया? इनके दिमाग में क्या चल रहा था? क्या परिजन इनकी शादी के विरोध में थे? या कुछ और बात थी? बहराल पुलिस ने जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पहले दिन शादी, दूसरे दिन बच्चा; शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन बनी मां, दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़े, रिश्तों में सोचा-समझा धोखा क्यों?