Hardeep Buterla Joins AAP- चंडीगढ़ में अकाली नेता रहे हरदीप बुटेरला ने AAP जॉइन की; SAD से इस्तीफा देकर लोकसभा टिकट लौटाई

चंडीगढ़ में अकाली नेता रहे हरदीप बुटेरला ने AAP जॉइन की; SAD से इस्तीफा देकर लोकसभा टिकट लौटाई, CM मान ने जॉइनिंग कराई

Chandigarh SAD Leader Hardeep Buterla Joins AAP Latest News Update

Chandigarh SAD Leader Hardeep Buterla Joins AAP Latest News Update

Hardeep Buterla Joins AAP: चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता रहे और 3 बार के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने अब आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरदीप बुटेरला की आप में जॉइनिंग कराई। इस दौरान हरदीप बुटेरला के साथ-साथ उनके अन्य कई समर्थकों और नेताओं की भी आम आदमी पार्टी में जॉइनिंग हुई।

SAD से इस्तीफा देकर लोकसभा टिकट लौटाई थी

हरदीप सिंह बुटेरला ने 6 मई को चंडीगढ़ की सियासत में अचानक बड़ा सियासी धमाका किया था। बुटेरला ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देते हुए लोकसभा सीट लौटा थी। अकाली दल ने हरदीप बुटेरला को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था।

शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ में बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद पहली बार अपने लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा की थी। हरदीप सिंह बुटेरला की बीजेपी के संजय टंडन और कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतारे गए मनीष तिवारी से टक्कर थी। इस तरह से चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था।

SAD से इस्तीफा क्यों?

SAD से इस्तीफे को लेकर हरदीप ने जानकारी दी थी। हरदीप बुटेरला के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल की तरफ से उन्हें आर्थिक या किसी भी तौर पर कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था। उनके कहने पर भी पार्टी हाईकमान में उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। जिसके चलते उन्हें ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। यह भी बताया गया कि अकाली दल के चंडीगढ़ खेमे में अंदरूनी टकराव तेज हो रखा था। जिसके चलते भी हरदीप को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

BJP में जाने की अटकलें थीं

शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफे के बाद हरदीप सिंह बुटेरला के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि, हरदीप सिंह बुटेरला जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। लेकिन हरदीप सिंह बुटेरला ने अब सारा खेल ही बदल दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।  

हरदीप बुटेरला तीन बार के पार्षद

बुटेरला निवासी और तीन बार पार्षद रहे 41 वर्षीय हरदीप की चंडीगढ़ के गावों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2006 और 2011 में हरदीप के पिता गुरनाम सिंह और भाई मल्कियत सिंह चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद चुने गए थे.

इसके बाद हरदीप 2015 (भाई की मृत्यु के बाद), 2016 और 2021 में पार्षद बने। वह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी बने। वहीं 2018 में, हरदीप को चंडीगढ़ के शिअद प्रमुख के रूप में चुना गया था। चंडीगढ़ नगर निगम में हरदीप हमेशा बीजेपी के साथ नजर आए।