चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रोहित सूद अध्यक्ष निर्वाचित
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में रोहित सूद ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित परिणामों में रोहित सूद को कुल 1483 वोट मिले। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता परमिंदर सिंह सेखों को 96 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सेखों को 1387 वोट प्राप्त हुए।

अध्यक्ष पद की इस मुकाबले में सुरजीत सिंह स्वैच को 1099 वोट मिले, जबकि राजेश कुमार मौदगिल को 121 और अनिल कुमार गोयत को 69 वोट प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बार एसोसिएशन परिसर में देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।