Chandigarh Police Requirement: चंडीगढ़ पुलिस का युवाओं को बड़ा तोहफा 951 कॉन्स्टेबल व ASI के 49 पदों पर शीघ्र भर्ती

Chandigarh Police Requirement: चंडीगढ़ पुलिस का युवाओं को बड़ा तोहफा 951 कॉन्स्टेबल व ASI के 49 पदों पर शीघ्र भर्ती

Chandigarh Police Requirement

Chandigarh Police Requirement

 चंडीगढ़। Chandigarh Police Requirement 2022: चंडीगढ़ पुलिस  जल्द ही युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा देने जा रही है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस(Chandigarh Police) में 13 साल बाद भर्तियां निकली हैं। चंडीगढ़ पुलिस 951 कॉन्स्टेबल की भर्ती(constable recruitment) करेगी। पुलिस विभाग इस समय अपने कर्मचारियों की क्षमता को पूरा करने पर जोर दे रहा है। सितंबर माह में पुलिस ने एएसआई(SI) के पदों पर भर्तियां निकालीं थीं जिसमें से 16 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। पुरुषों के लिए कुल 27 पद और 6 पद एक्स सर्विसमैन के लिए आरक्षित हैं। नई भर्ती में आने वाले युवाओं को सातवें वेतनमान के अनुसार तनख्वाह मिलेगी। सभी उम्मीदवारों पर सेंट्रल रूल पे-कमीशन लागू होगा।
 इसके लिए इसी माह विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगे जाएंगे। वहीं, एएसआई के 49 पदों पर भी भर्ती होनी है। इसके लिए पुलिस विभाग के पास आवेदन आने शुरू हो गए हैं। पुलिस विभाग का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2023 तक सभी पद पूरी तरह भर जाएं। 

पुलिस की सभी गाड़ियां होंगी आधुनिक, एक स्क्रीन पर आएंगे सभी कैमरे 

डीजीपी प्रवीर रंजन के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस डिजिटल की ओर तेजी से बढ़ रही है। कुछ सिस्टम डिजिटल हो गए हैं जबकि अन्य व्यवस्थाओं को डिजिटल करना है। शहर में लगे कैमरों को एक स्क्रीन पर लाने के लिए तेजी से प्रयास चल रहा है ताकि यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। पुलिस की सभी गाड़ियों को आधुनिक करने का भी काम तेज हो गया है। कुछ नई गाड़ियां मिली हैं जिन्हें पुलिस परेड में भी शामिल किया गया था। इस तकनीक का उपयोग करने के लिए पूरी क्षमता और युवा शक्ति की जरूरत है इसलिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है

प्रशासक ने जताई थी इच्छा  

       पुलिस बैंड के एक कार्यक्रम के दौरान प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने डीजीपी से पूछा था कि इसमें कितने लोग हैं। डीजीपी ने बताया कि अभी संख्या कम है। प्रशासक ने इच्छा जताई कि बैंड में कर्मचारियों की संख्या पूरी हो क्योंकि बड़े कार्यक्रमों में यह टुकड़ी आकर्षण का केंद्र रहती है। उसके बाद डीजीपी ने सबसे पहले पुलिस बैंड के लिए भर्ती निकाली। इसमें 23 पद ब्रास बैंड और 16 पद पाइप बैंड के लिए थे। इसमें से 37 लोगों की भर्ती हुई है। 32 नए कर्मचारियों ने ज्वाइन भी कर लिया है और प्रशिक्षण ले रहे हैं। शेष की प्रक्रिया चल रही है।

एएसआई के लिए आवेदन आ गए हैं। इनकी भर्ती की प्रक्रिया तेज करने जा रहे हैं। वहीं इस माह 951 कॉन्स्टेबल के पदों के लिए भी भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। - मनोज मीणा, एसएसपी, हेडक्वार्ट

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: