Chandigarh Police Inspector Missing: चंडीगढ़ पुलिस का इंस्पेक्टर अचानक गायब; नहीं मिल रही कोई खैर-खबर, कहां गया?
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ पुलिस का इंस्पेक्टर अचानक गायब; नहीं मिल रही कोई खैर-खबर, कहां गया? किसी को नहीं मालूम

 Chandigarh Police Inspector Missing

Chandigarh Police Inspector Missing

Chandigarh Police Inspector Missing: चंडीगढ़ पुलिस महकमे से हैरान करने वाली एक खबर सामने आ रही है| रिपोर्ट्स के अनुसार, महकमे का एक इंस्पेक्टर अचानक गायब हो गया है| इंस्पेक्टर के परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना भी दी है| परिवार ने थाना-34 में शिकायत दर्ज कराई है| इंस्पेक्टर करीब दो दिन से गायब बताया जा रहा है| हालांकि, इस घटना के बारे में अभी चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है|

कहीं बाहर जाने के लिए निकला... फिर कोई संपर्क नहीं

बताया जाता है कि, उक्त इंस्पेक्टर सेक्टर-46 में रहता है और यहीं से वह कहीं बाहर जाने के लिए निकला था और इसके बाद से ही परिवार वालों का संपर्क उससे नहीं हो पाया| उधर, इंस्पेक्टर की तरफ से भी कोई बातचीत नहीं की गई| जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई|

चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी

जानकारी के अनुसार, गायब इंस्पेक्टर की चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी रहती है| वह सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में तैनात है| फिलहाल तो गायब इंस्पेक्टर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी का इंतजार है| चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से जैसे ही कोई अपडेट आएगा| खबर अपडेट कर दी जाएगी|

यह पढ़ें- फ्लाइट में एक और 'पेशाब कांड': ये भी एयर इंडिया की, आखिर यह क्या हो रहा है?