Chandigarh Officers Fight: नगर निगम में XEN और SDO के बीच हुई मारपीट, खींचतान में कपड़े भी फटे

चंडीगढ़ में अफसरों की फाइट: नगर निगम में XEN और SDO के बीच हुई मारपीट, खींचतान में कपड़े भी फटे, देखिये पूरा मामला

Chandigarh Officers Fight

Chandigarh Officers Fight

Chandigarh Officers Fight  : चंडीगढ़ में अफसरों की फाइट का मामला सामने आया है| दरअसल, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिल रही है कि आज सोमवार दोपहर के करीब चंडीगढ़ नगर निगम के दो अफसरों के बीच काफी मारपीट हुई है|

बताया जाता है कि, निगम के XEN अनुराग बिश्नोई और SDO अर्जुन पुरी आपस में भिड़ गए| इस बीच खींचतान में कपड़े तक भी फटे| एक्सईएन की शर्ट फटने की खबर है| वहीं, यह पूरी घटना नगर निगम में एक्सईएन कार्यालय में ही हुई बताई जाती है| पुलिस ने भी घटना को संज्ञान में लिया है और आगे की बनती कार्रवाई कर रही है|

SDO अर्जुन पुरी पहुंचे थे XEN के पास

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब SDO अर्जुन पुरी XEN अनुराग बिश्नोई के कार्यालय में पहुंचे हुए थे| बताया जाता है कि, एसडीओ अर्जुन पुरी के पहुंचते ही एक्सईएन अनुराग बिश्नोई और उनके बीच बहस शुरू हो गई| काफी तेज कहासुनी हुई और इसी बीच देखते ही देखते दोनों में मारपीट की नौबत आ गई|

फिलहाल, नगर निगम में मारपीट की यह घटना की चर्चा जोरों पर है और खबर है कि इस मामले में एसडीओ अर्जुन पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। निगम की मेयर सरबजीत कौर ने इस घटना की निंदा की है| उनका कहना है कि मारपीट की घटना ठीक नहीं है। यह शर्मनाक है|