Chandigarh New SSP News: चंडीगढ़ के नए SSP का नाम तय; पंजाब से इस IPS अफसर की हो रही नियुक्ति, देखें कौन?

चंडीगढ़ के नए SSP का नाम तय; पंजाब से इस IPS अफसर की हो रही नियुक्ति, देखें कौन?

Chandigarh New SSP News

Chandigarh New SSP News

Chandigarh New SSP News: चंडीगढ़ के नए SSP का नाम तय हो गया है| सूत्रों के हवाले से तमाम रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी जा रही है| कहा जा रहा है कि, चंडीगढ़ के नए एसएसपी पद के लिए डॉ. संदीप गर्ग (Dr Sandeep Garg IPS) के नाम पर मुहर लगाई गई है| पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने डॉ. संदीप गर्ग के नाम की सिफारिश करते हुए नियुक्ति फाइल को गृह मंत्रालय भेज दिया है और अब किसी भी समय इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है| फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है|

IPS अफसर डॉ. संदीप गर्ग
IPS अफसर डॉ. संदीप गर्ग

मोहाली के SSP हैं डॉ. संदीप गर्ग

अगर डॉ. संदीप गर्ग की चंडीगढ़ के SSP के तौर पर नियुक्ति होती है तो उनके लिए फेरबदल की दूरी ज्यादा नहीं होगी| गर्ग वर्तमान में मोहाली के SSP हैं, जो कि चंडीगढ़ की सीमा से सटा हुआ है| 14 नवंबर 2022 को ही संदीप गर्ग मोहाली SSP की कमान संभाली थी| गर्ग का रोपड़ से मोहाली तबादला हुआ था|

Dr Sandeep Garg IPS
Dr Sandeep Garg IPS

डॉ. संदीप गर्ग के बारे में

पुलिस में एक आईपीएस अफसर होने के साथ-साथ संदीप गर्ग के पास डॉक्टर की डिग्री भी है| गर्ग एमबीबीएस हैं| वहीं, अगर संदीप गर्ग की आईपीएस जर्नी की बात करें तो बतादें कि गर्ग पंजाब कैडर 2012 बैच में आईपीएस के तौर पर सिलेक्ट हुए थे| आईपीएस बनने के बाद संदीप गर्ग ने कई बड़े पदों पर काम किया| मोहाली एसएसपी बनने से पहले वह संगरूर, जालंधर, मानसा, पटियाला, रोपड़ के भी एसएसपी रह चुके हैं| डॉ. संदीप गर्ग की पुलिस सेवा में कुशल नेतृत्व और नेचर के रूप में पहचान है|

चंडीगढ़ SSP के लिए पंजाब से इन IPS अफसरों का पैनल आया

चंडीगढ़ SSP के लिए पंजाब ने 3 IPS अफसरों का पैनल आया था| इस पैनल में पंजाब कैडर 2012 बैच के IPS संदीप गर्ग, 2012 बैच के ही IPS अखिल चौधरी और साल 2013 बैच के IPS भागीरथ सिंह मीणा का नाम शामिल था|

कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद हो रही नई नियुक्ति

मालून रहे कि, बीते 12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आर्डर जारी करते हुए पंजाब कैडर 2009 बैच के IPS अफसर कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ SSP पद से हटा दिया था| कुलदीप सिंह चहल इस पद पर अभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे| मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले पंजाब कैडर वापिस भेज दिया| इस पूरी प्रक्रिया ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए थे कि आखिर अचानक ऐसा क्यों किया गया? हालांकि, बाद में  पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इसका जवाब दे दिया था| पुरोहित के अनुसार, चहल को अनाचरण के चलते हटाया गया|

SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास चंडीगढ़ SSP का चार्ज

आपको बतादें कि, कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद चंडीगढ़ SSP पद पर SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी की अतिरिक्त तौर पर नियुक्ति की गई है| मनीषा हरियाणा कैडर की आईपीएस अफसर हैं| स्थाई नियुक्ति तक SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास ही यह पद रहेगा|

IPS कुलदीप सिंह चहल के बारे में?

पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है| कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए| साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे| इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे|

जहां ASI रहे, वहीं SSP बनकर आए

बतादें कि, कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे| लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में SSP बनकर पोस्टेड हुए| चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं| हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को DIG पद पर प्रोमोट किया है।