Chandigarh New Mayor 2023

चंडीगढ़ को मिला नया मेयर: BJP ने फिर मार ली बाजी, अनूप गुप्ता के सिर सजा मेयर का ताज

Chandigarh New Mayor 2023

Chandigarh New Mayor 2023

Chandigarh New Mayor 2023: चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। अब चंडीगढ़ के मेयर का ताज बीजेपी के अनूप गुप्ता के सिर सजा है। अनूप गुप्ता वार्ड नंबर- 11 से पार्षद हैं और अब वह चंडीगढ़ के 29वें मेयर भी होंगे। गुप्ता 15 वोट पाकर विजयी हुए हैं। अनूप गुप्ता ने वार्ड नंबर- 21 से आम आदमी पार्टी के पार्षद और मेयर उम्मीदवार जसवीर सिंह लाडी को हराया है।