Chandigarh girl raped : चंडीगढ़ शहर में पहले भी छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं| जहां एक बार फिर से एक ऐसा ही घिनौना मामला सामने आया है| यह मामला शहर के इंडस्ट्रियल एरिया से है| जहां पर एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया| इस वारदात को अंजाम हवस की आग में अंधे होकर पड़ोसी ने दिया| फिलहाल,आरोपी पड़ोसी इस समय जेल में है| आरोपित को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धाराओं के तहत के दर्ज किया है।
समोसा खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया….
पड़ोसी ने चार साल की मासूम के साथ समोसा खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया| दरअसल, यह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी| इसी दौरान यह आरोपी बच्ची के पास आया और उससे उसे समोसा खिलाने की बात कही| अब बच्ची तो बच्ची वो चल पड़ी| जहां आरोपी समोसा खिलाने की बजाय उसे झुग्गी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| वहीं, इस बारे में जब मां को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंची| जहां उसने जब बच्ची को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई| बच्ची की हालत बड़ी ख़राब थी| जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया| जहां यहां उसे भर्ती कर लिया गया|