Chandigarh Cylinder Gas Pipe Blast and Fire: चंडीगढ़ में खाना बनाते समय सिलेंडर की गैस पाइप फटी, आग से 5 लोग झुलसे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में आग लगने से हादसा; खाना बनाते समय सिलेंडर की गैस पाइप फटी, घर के 5 लोग झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी

Chandigarh Cylinder Gas Pipe Blast and Fire

Chandigarh Cylinder Gas Pipe Blast and Fire

Chandigarh Cylinder Gas Pipe Blast and Fire: चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में सिलेंडर की गैस पाइप फटने से 5 लोग झुलस गए| यह हादसा एक घर में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास हुआ| हादसे की चपेट में आने वाले सभी एक ही घर-परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं| हादसे के बाद सभी का इलाज जारी है| बतादें कि, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई थी| आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया था| लोगों के साथ-साथ आग से कुछ माली नुकसान भी बताया जा रहा है|

खाना बनाते समय सिलेंडर की गैस पाइप फटी

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में खाना पकाया जा रहा था| सिलेंडर की गैस पाइप अचानक लीक हुई और पाइप के फटने के साथ उसमें आग लग गई और पास मौजूद घर के 5  लोग इसकी चपेट में आ गए| इस हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया|

हादसे की जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी मौके को दौड़े और राहत-बचाव की कोशिश की| साथ ही फ़ौरन सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई| गनीमत रही कि, आग पर समय रहते काबू पा लिया गया| अगर आग ज्यादा फ़ैल जाती तो काफी नुकसान हो सकता था|  रिपोर्ट- रंजीत शम्मी