Chandigarh Councillor Gurbax Rawat News

चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत AAP में शामिल हो रहीं; ये किसने कहा? नेत्री ने VIDEO जारी कर क्लियर कर दी सारी बात

Chandigarh Councillor Gurbax Rawat News

Chandigarh Councillor Gurbax Rawat News

Chandigarh Councillor Gurbax Rawat News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव-2023 के लिए आज वोटिंग हो रही है और ऐसे में उस वक्त राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है जब कांग्रेस की स्टार पार्षद गुरबख्श रावत के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल पड़ी है। आलम यह है कि, कांग्रेस को एक वीडियो जारी करना पड़ा है। वीडियो में गुरबख्श रावत के कहीं न जाने की बात कही गई है। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, पार्षद गुरबख्श रावत के आप में शामिल होने की खबरें फेक हैं। पार्टी इस संबंध में एक्शन लेगी। वीडियो में पार्षद गुरबख्श रावत ने भी उनके AAP में जाने की बातों का खंडन किया है। गुरबख्श रावत ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं।

वीडियो देखें


कांग्रेस चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही

बतादें कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव से कांग्रेस ने फिर पूरी तरह से किनारा कर लिया है। इस साल भी कांग्रेस के पार्षद मेयर चुनाव की वोटिंग में शामिल नहीं होंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने बीते कल जानकारी देते हुए बताया था कि, पार्षदों की एक मीटिंग कर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। पार्टी का कोई भी पार्षद वोट नहीं डालेगा। मालूम रहे कि, चंडीगढ़ कांग्रेस के पास वर्तमान में कुल 6 पार्षद हैं। दो अन्य पार्षद टूटकर बीजेपी में जा चुके हैं।

BJP और AAP को हमारा साथ कभी नहीं

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने यह भी साफ़ कर दिया था कि उनकी पार्टी का साथ BJP और AAP को कभी नहीं मिल सकता। हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि, कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ती है और उक्त दोनों पार्टियां भी कांग्रेस की विरोधी हैं। जनता या तो इनके खिलाफ जाकर कांग्रेस को वोट करती है या फिर कांग्रेस के खिलाफ जाकर इनको। इसलिए ऐसे में जब जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठाया है तो वह विपक्ष में ही बैठेगी और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएगी। लकी ने कहा कि अगर BJP और AAP को कांग्रेस के साथ की तनिक भी उम्मीद रहती है तो यह बेमानी है। ऐसा कभी नहीं होगा।

बीजेपी और आप एक जैसी पार्टी

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी का कहना है कि, बीजेपी और आप दोनों एक जैसी पार्टी हैं। इनका कोई भरोसा नहीं है। दोनों ही पार्टियां अन्य पार्टी में सेंधमारी का काम करती हैं।