Chandigarh BJP Appointments- चंडीगढ़ BJP में नियुक्तियां; महिला मोर्चा के पदाधिकारी नियुक्त किए गए

चंडीगढ़ BJP में नियुक्तियां; इस विंग में उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी नियुक्त, लिस्ट यहां देखिए

Chandigarh BJP Appointments Lok Sabha Election 2024

Chandigarh BJP Appointments Lok Sabha Election 2024

Chandigarh BJP Appointments: चंडीगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा के अंतर्गत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मोर्चे में फार्मिला, चंद्रावती, रूबी गुप्ता, निशा शर्मा और पुष्पा राठौड़ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि रेखा सूद और नीलन गुप्ता को महासचिव और कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पंकज राणा, रमा मथारु, नीलम शाह, हेमा शर्मा और गीता शर्मा को सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। जबकि अलका जोशी को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बीजेपी ने चंडीगढ़ में तैयारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ बीजेपी में लगातार नियुक्तियां हो रहीं हैं। बीते कल ही जिला प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वहीं इससे पहले एससी और किसान मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। चंडीगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा की सहमति से सारी नियुक्तियां की जा रहीं हैं।

Chandigarh BJP

Chandigarh BJP

Chandigarh BJP