Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; IndiGo की फ्लाइट में संदिग्ध वस्तु फटने से धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; IndiGo की फ्लाइट में संदिग्ध वस्तु फटने से धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री

Chandigarh Airport IndiGo Flight From Hyderabad Breaking News

Chandigarh Airport IndiGo Flight From Hyderabad Breaking News

Chandigarh Airport: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां IndiGo की एक फ्लाइट में संदिग्ध वस्तु फटने की सूचना मिली है, जिससे प्लेन के केबिन में धुआं भर गया। वहीं इस दौरान प्लेन के अंदर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जहां इस पैनिक सिचुएशन को देखते हुए प्लेन के इमरजेंसी गेट से आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया।

फिलहाल राहत की बात ये है कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस पूरी घटना में 3 से 4 लोगों की कुछ हालत बिगड़ने की भी खबर है। जो ज्यादा पैनिक हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए ले जाए जाने की जानकारी मिली है। सामने आई तस्वीरों में यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकलते हुए देखा जा सकता है।  

Chandigarh Airport IndiGo Flight From Hyderabad Breaking News

हैदराबाद से आई थी फ्लाइट

मिल रही जानकारी के अनुसार, IndiGo की यह फ्लाइट मंगलवार शाम गोवा से हैदराबाद और हैदराबाद से चंडीगढ़ लैंड की। लैंडिंग के बाद ही फ्लाइट में अचानक एक बैग में से किसी संदिग्ध वस्तु में ब्लास्ट हुआ। शुरुवाती जानकारी में किसी बैग में रखे पावर बैंक में ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है। इसके बाद प्लेन के अंदर तेज धुआं भरने लगा। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर फ्लाइट क्रू और एयरपोर्ट प्रबंधन के लोगों ने तत्परता के साथ आगे की कार्रवाई की और लोगों को सुरक्षित किया गया।

Chandigarh Airport IndiGo Flight From Hyderabad Breaking News

क्या सुरक्षा में कोई चूक?

कहा यह भी जा रहा है कि यह घटना सुरक्षा में चूक हो सकती है। बहराल राहत की बात ये है की सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में हैं। वहीं इस पूरी घटना को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। वहीं अभी तक एयरपोर्ट प्रबंधन या फिर IndiGo एयरलाइन की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान इस घटना को लेकर सामने नहीं आया है। जिसके बारे में इंतजार है।

Chandigarh Airport IndiGo Flight From Hyderabad Breaking News

Chandigarh Airport IndiGo Flight From Hyderabad Breaking News

यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है, इसके बारे में ज्यादा विस्तार से अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, अधिक जानकारी आने के साथ खबर अपडेट की जाएगी...