Chandigarh Administration Action On Elante Mall: चंडीगढ़ प्रशासन ने Elante Mall पर लिया कड़ा एक्शन, पूरा मामला जानिए

चंडीगढ़ के सबसे बड़े मॉल पर बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने Elante Mall पर लिया कड़ा एक्शन, अल्टीमेटम भी दिया, पूरा मामला जानिए

Chandigarh Administration Action On Elante Mall

Chandigarh Administration Action On Elante Mall

Chandigarh Administration Action On Elante Mall : चंडीगढ़ (Chandigarh) के सबसे बड़े मॉल यानि एलांते मॉल (Elante Mall) पर शहरी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है| दरअसल, खबर आई है कि एलांते मॉल ने बिल्डिंग वायलेशन किया है और इसे लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस (Chandigarh Estate Office) द्वारा मॉल मैनेजमेंट को नोटिस जारी करते हुए अल्टीमेटम जारी किया गया है और साथ ही जुर्माना भी ठोका है|

यह पढ़ें- चंडीगढ़ का एलांते मॉल फिर शर्मसार! परिवार के साथ यहां खाने का मजा लेने पहुंचा था शख्स, जब प्लेट लगकर आई और खाना शुरू किया तो ऐसी गंदी चीज देख रह गया हक्का-बक्का

मिली जानकारी के अनुसार, एस्टेट ऑफिस की तरफ से मॉल मैनेजमेंट को 60 दिन के भीतर बिल्डिंग वायलेशन खत्म करने को कहा गया है| इसके साथ ही जो जुर्माना लगाया गया है वह पर स्क्वेयर फीट और प्रति दिन के हिसाब से वसूला जाएगा|

एलांते मॉल की बिल्डिंग वायलेशन क्या?

बताया जा रहा है कि, एलांते मॉल के अंदर पब्लिक वाकिंग कारिडोर में कई कियोस्क यानि छोटे-छोटे काउंटर लगाए गए हैं| ये नियमों के खिलाफ हैं। इसके साथ ही इन्हें लगाने के लिए मंजूरी भी नहीं ली गई| इन कियोस्क से एलांते प्रबंधन लाखों रुपये महीने का किराया भी वसूल रहा है।

यह पढ़ें - चंडीगढ़ के जाने-माने एलांते मॉल में ऐसी घटना... शहर में सुनने वाले हुए हैरान, पूरी खबर पढ़ें

दो बार बिका एलांते मॉल

बतादें कि, सितंबर 2015 में मुंबई स्थित कार्निवल ग्रुप ने एलांते मॉल को 1,785 करोड़ रुपये (274 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) की कीमत पर खरीदा था| यह सौदा काफी बड़ा सौदा माना गया था| वहीं बाद में फिर 28 जुलाई 2017 को अमेरिका स्थित वैश्विक निवेश फर्म द ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहायक कंपनी नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को खरीद लिया| हालांकि, नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को कितने में खरीदा इसकी जानकारी नहीं दी गई|

2013 में खुला एलांते मॉल

बतादेंकि, एलांते मॉल चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित है| साल 2013 में खुला यह एलांते मॉल 20 एकड़ में फैला हुआ है और यह चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल (Elante Mall Bigest Mall) है| वहीं एलांते मॉल पूरे उत्तर भारत में 7वां और पूरे भारत में 10वां सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है।

एलांते मॉल की रंगत और ख़ूबसूरती देखते ही बनती है| यह जिस प्रकार से बना है लोग देखते के देखते रह जाते हैं| मॉल में बेहतरीन मल्टीप्लेक्स-सिनेमा, कई ब्राँडेड कंपनियों के शोरूम और भी बहुत कुछ है| बच्चों के लिए भी एलांते मॉल में अलग रोमांचक व्यवस्थाएं हैं| इसके आलावा फोटो क्लिक करने के लिए एलांते मॉल को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जा सकता है|

काफी लोकप्रिय है एलांते मॉल

एलांते मॉल की लोकप्रियता काफी ज्यादा है| जहां चंडीगढ़ के लोग ज्यादा से ज्यादा एलांते मॉल पहुंचते हैं तो वहीं चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला और मोहाली से भी लोग खूब एलांते मॉल आते हैं| यही नहीं हरियाणा और पंजाब की अलग-अलग जगहों से खासतौर पर आकर कई लोग एलांते मॉल देखते हैं| वहीं जो चंडीगढ़ घूमने आता है वो तो एलांते मॉल जरूर देखने जाता है| इसके अलावा हिमाचल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग एलांते मॉल के बारे में परिचित हैं और चंडीगढ़ आने पर वह एलांते मॉल जाना पसंद करते हैं|

एलांते मॉल का बदल गया है नाम

ध्यान रहे कि, चंडीगढ़ (Chandigarh) की चर्चित चीजों में शुमार एलांते मॉल (Elante Mall) का नाम बदल दिया गया है| इसे अब नए नाम से जाना जा रहा है| हालांकि, नाम में इस तरह से बदलाव नहीं किया गया है कि जिससे कन्फ्यूजन हो| एलांते मॉल (Elante Mall) का नया नाम 'नेक्सस एलांते' (Elante Mall Now Nexus Elante) है|