चाईबासा मुठभेड़: टोंटो के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण फायरिंग, मिसिर बेसरा की तलाश में था दस्ता

चाईबासा मुठभेड़: टोंटो के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण फायरिंग, मिसिर बेसरा की तलाश में था दस्ता

Chaibasa Encounter: Intense Gunfight Between Security

Chaibasa Encounter: Intense Gunfight Between Security

चाईबासा। Chaibasa Encounter: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह घोर नक्सल प्रभावित रूटुगुटू के घने जंगलों में माओवादियों और CoBRA 209 बटालियन के जवानों के बीच सीधी मुठभेड़ शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की तलाश में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। अचानक आमने-सामने आने के बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

फिलहाल इलाके में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अर्थप्रकाश  के साथ।