केन्द्र पंजाब विश्वविद्यालय को अतिरिक्त ग्रांट तुरन्त जारी करे - सत्य पाल जैन

केन्द्र पंजाब विश्वविद्यालय को अतिरिक्त ग्रांट तुरन्त जारी करे - सत्य पाल जैन

Additional Grant to Punjab University

Additional Grant to Punjab University

चण्डीगढ़ 08 जनवरी, 2024: Additional Grant to Punjab University: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासलिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि वो पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को 2023-24 की ग्रांट 294 करोड़ से बढ़ाकर 346 करोड़ की जारी करें तथा भविष्य में इस पर हर वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करें, ताकि 7वें पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 1-1-2016 से बनती बकाया राशि जारी की जा सके।

    केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान को लिखे एक पत्र में श्री जैन ने कहा कि 7वें पे कमीशन की सिफारिशें 1-1-2016 से स्वीकार की जा चुकी है परंतु केन्द्र सरकार से लगभग 50 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट न आने के कारण कर्मचारियों को बकाया राशि नहीं दी जा सकी है। उन्होंने लिखा कि चण्डीगढ़ प्रशासन ने अपने कॉलेजों के लिये पहले ही अपने कॉलेज के स्टाफ के लिये, कर्मचारियों को 1-1-2016 से बकाया देने की मंजूरी दे दी है। इसलिये यह आवश्यक है पंजाव विश्वविद्यालय को भी लगभग 50 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट जारी की जाये ताकि पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सके।

    श्री जैन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि यह राशि जल्द से जल्द जारी की जाये ताकि पंजाब विश्वविद्यालय में अनिष्चिता का माहौल जल्द से जल्द समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सम्बंध में पहले भी केन्द्र सरकार के शिक्षा मन्त्रालय को पत्र लिखा था।

यह पढ़ें:

मेयर का चुनाव अगले सप्ताह, नये मेयर के चुनाव को लेकर खींचातानी शुरू, अनूप गुप्ता के कार्यकाल की अंतिम बैठक मंगलवार को, बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं: 8वीं क्लास तक के स्कूल अब इस तारीख तक बंद, ठंड के चलते प्रशासन का फैसला

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, तीन राज्यों में चार सपंत्ति कुर्क