Center gave a big gift to the gardeners of Himachal, foreign apples will be imported at a minimum price of Rs 75
BREAKING
दिल्ली ब्लास्ट- अब लाल रंग की इस कार को लेकर अलर्ट; यह है गाड़ी का नंबर, साजिशकर्ताओं के पास 1 नहीं बल्कि 2 कारें थीं, तलाश तेज भूटान से लौटते ही एक्शन में PM मोदी; LNJP अस्पताल पहुंच दिल्ली Blast के पीड़ितों से मिले, डॉक्टरों से कहा- अच्छा इलाज करना मोहाली के डेराबस्सी में बड़ा एनकाउंटर; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की भीषण मुठभेड़, दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी; मुंबई स्थित आवास लाया गया, मौत होने की गलत खबरों से परिवार दुखी, इलाज अभी चलेगा कांग्रेस ने पंजाब में जिला प्रधान नियुक्त किए; देखिए किन चेहरों को डिस्ट्रिक्ट लीडरशिप, राहुल गांधी ने कहा था- डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पावर देंगे

केंद्र ने हिमाचल के बागबानों दिया बड़ा तोहफा,75 रुपए न्यूनतम मूल्य पर आयात होगा विदेशी सेब

Center gave a big gift to the gardeners of Himachal, foreign apples will be imported at a minimum price of Rs 75

Center gave a big gift to the gardeners of Himachal, foreign apples will be imported at a minimum pr

शिमला:केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर आयात शुल्क को 50 फीसदी बढ़ाया है। आयात शुल्क बढऩे पर नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा भारत में भूटान को छोड़ विदेश से न्यूनतम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा। केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम केंद्र सरकार और भाजपा के समस्त नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत लगा दिया है जिसके लगने के बाद विदेश से आने वाला सेब न्यूनतम 75 रुपए प्रतिकिलो मिलेगा। उदाहरण के लिए 100 रुपए प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयत शुल्क लगने के बाद 150 रुपए का मिलेगा। इस सेबो के परिवहन का खर्च अलग से जुड़ेगा। अगर पिछले 5 साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3.58 करोड़। 2020-21में 2.40 करोड़ पेटियां , 2021-22 में 3.22 पेटियां, 2022-23 में 3.52 पेटियां का उत्पादन हुआ है, पर अब केंद्र सरकार ने भूटान को छोडक़र विदेश से 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है।

अब विदेशों से जो सेब आएगा उसकी न्यूनतम कीमत 50 रू प्रति किलो के साथ 50 प्रतिशत आयात शुल्क जोड़े जाने पर 75 रुपए प्रति किलो होगी। परिवहन का खर्च अलग से होगा। उन्होंने कहा की इससे प्रदेश की 4500 करोड रुपए की सेब आर्थिकी को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। ईरान और तुर्कीये का सेब अफगानिस्तान के रास्ते बिना आयात शुल्क अदा कर और अंडर इनवॉइस कर हिमाचल के सेब उत्पादकों की कमर तोड़ रहा था। उसपर भी रोक लगेगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय से उस पर रोक लगेगी।