CBI is conducting raids in Sahibganj's illegal mining scam
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

साहिबगंज के अवैध माइनिंग स्कैम में सीबीआई सीएम हेमंत के करीबी पंकज मिश्र सहित आठ के ठिकानों पर मार रही छापे

CBI is conducting raids in Sahibganj's illegal mining scam

CBI is conducting raids in Sahibganj's illegal mining scam

CBI is conducting raids in Sahibganj's illegal mining scam- रांची। झारखंड के साहिबगंज में अवैध माइनिंग स्कैम में सीबीआई सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि पंकज मिश्र के अलावा आठ लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि छोटू यादव, दाहू यादव और अवैध माइनिंग स्कैम में लिप्त लोगों के ठिकानों पर गुरुवार सुबह से सीबीआई की आठ टीमें तलाशी ले रही हैं।

दरअसल, यह स्कैम ईडी की छापेमारियों के बाद उजागर हुआ था। ईडी के मुताबिक साहिबगंज में करीब अवैध माइनिंग के कारोबार के जरिए एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इस मामले में ईडी ने एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल में बंद अभियुक्तों में सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि पंकज मिश्रा भी शामिल हैं।

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर अगस्त महीने से सीबीआई ने भी जांच शुरू की है। कोर्ट ने यह आदेश विजय हांसदा नामक व्यक्ति की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था। इस घोटाले में ईडी ने विजय हांसदा को गवाह भी बनाया था, लेकिन कोर्ट में गवाही के दौरान वह मुकर गया था।

ईडी अब विजय हांसदा के गवाही से मुकरने के मामले की भी जांच कर रही है और इस मामले में साहिबगंज के एसपी तक से पूछताछ कर चुकी है। यह भी बता दें कि सीबीआई जांच के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए पंकज मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।