Case Filed Against Actor Prakash Raj For His Tweet On Chandaryaan 3

चंद्रयान-3 पर ट्वीट कर मुश्किल में फंसे एक्टर प्रकाश राज, पुलिस ने दर्ज किया केस

Case Filed Against Actor Prakash Raj

Case Filed Against Actor Prakash Raj For His Tweet On Chandaryaan 3

Case Filed Against Actor Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। चंद्रयान-3 मिशन पर उनके ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया है। हिंदू संगठनों के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

एक्टर ने ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट करते हुए इसरो के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया। बागलकोट पुलिस ने बताया कि "एक्टर ने शर्ट और लुंगी पहने एक शख्स का कार्टून शेयर किया था, जिसमें वह चाय डाल रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि अभी चंद्रयान से पहला दृश्य आया है।" इसके बाद से ही प्रकाश राज को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चंद्रयान-3 मिशन देश के सम्मान से जुड़ा है। इसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।