Career Selection Tips: कैसे चुने अपना करियर, कैसे मिलेगी सफलता? IAS अफसर ने दी बड़ी कीमती सलाह, फटाफट जानिए

Career Selection Tips: कैसे चुने अपना करियर, कैसे मिलेगी सफलता? IAS अफसर ने दी बड़ी कीमती सलाह, फटाफट जानिए

Career Selection Tips From IAS Officer

Career Selection Tips From IAS Officer

Career Selection Tips : शिक्षा (Education) ग्रहण करते वक्त या शिक्षित (Educated) हो जाने के बाद मन में एक ही सवाल हमेशा खटकता है कि यार हमारे करियर का क्या होगा? क्या करेंगे हम? हमें क्या ऐसा करना या कर लेना चाहिए कि जिससे आने वाली जिंदगी आराम से बढ़िया से कट जाए| मसलन, करियर का चुनाव करते वक्त बड़ी कठिनाई होती है| करियर को लेकर कुछ समझ नहीं आता है|

यह भी पढ़ें : IAS ने पूछ लिया है ऐसा सवाल, आप क्या जवाब देना चाहेंगे? देखिये

हालांकि, कई नौजवान अपने करियर को लेकर दृढ़ हो भी जाते हैं और उसी दृढ़ के साथ वह अपनी मंजिल भी पा लेते हैं| मगर बहुत से नौजवान ऐसे होते हैं जिनके पास कोई गाइडेंस नहीं होता है और वह खुद से भी अपने करियर को लेकर एक नाव पर सवार नहीं हो पाते हैं| लेकिन अब ऐसे नौजवान अपने करियर को लेकर ज्यादा न सोचें| दरअसल, छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अफसर अवनीश शरण ने उनकी इस समस्या को हल कर दिया है| उनके करियर चुनने में उनकी मदद कर दी है|

आईएएस अवनीश शरण ने बताया- कैसे चुने अपना करियर

आईएएस अवनीश (IAS Awanish Sharan) शरण ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि करियर चुनते समय नौजवान खुद की योग्यता पर जरूर ध्यान दें और उनको किन चीजों में रुचि है, इसकी भी जाँच करें| वह हर हाल में अपनी अंदरूनी आकांक्षाओं को जाने| जिसमें वह बहुत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं| विभिन्न क्षेत्र का अध्यन करें और देखें कि किस क्षेत्र में विकास के बेहतर अवसर हैं| यानि करियर की किस फील्ड में डिमांड ज्यादा है| साथ ही जॉब प्रोफ़ायल, जॉब सिक्यरिटी और वेतन भी ध्यान में रखें| करियर कॉउंसलिंग करा सकते हैं| निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह ठीक रहेगी|

बतादें कि, आईएएस अवनीश शरण समय-समय पर ट्विटर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर करते रहते हैं| वह अपना अनुभव भी बताते हैं| अवनीश शरण नौजवानों को गाइड करने में कोई कसर नहीं छोड़ते| उन्हें मोटीवेट करते रहते हैं|