खाई में मौत का तांडव: हिमाचल में हुआ दर्दनाक हादसा, दिल्ली नंबर कार में सवार कई लोग मरे
BREAKING
लखनऊ-दिल्ली IndiGo फ्लाइट में बम होने की धमकी; करीब 180 यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जांच शुरू की दोस्ती की मिसाल, मौत भी जुदा न कर सकी: महेंद्रगढ़ हाईवे हादसे में विजयनगर के दोनों दोस्तों की एक साथ मौत, उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार यूपी में एनडीए के भीतर सीटों की जंग: सहयोगी दलों की महत्वाकांक्षा ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी, पीएम मोदी के 'झालमुड़ी' संकेत से सुलझेगा मिशन-2027? बिजनौर में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार, पति ने जहर खाकर दी जान सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

खाई में मौत का तांडव: हिमाचल में हुआ दर्दनाक हादसा, दिल्ली नंबर कार में सवार कई लोग मरे

Car accident in Kullu Himachal

Car accident in Kullu Himachal

Himachal News : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से आयेदिन हादसे (Accident) की खबर सामने आती है| अब हिमाचल में एक कार भयंकर हादसे का शिकार हुई है| बताया जाता है कि, हिमाचल के कुल्लू जिले में बंजार के घियागी के पास दिल्ली नंबर की एक कार सड़क से खाई में जा गिरी| यह हादसा इतना भयानक रहा कि कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि जानकारी के अनुसार, करीब दो लोग घायल हुए हैं| जिन्हें अस्पताल ले जाकर उनका इलाज करवाया गया है|

पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना काफी कठिन...

हिमाचल से सबसे ज्यादा खबर वाहनों के खाई में गिरने की आती है| अक्सर सुनने को मिलता ही कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया| अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है| दरअसल, हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और ऐसे में यहां रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं| जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है| पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं|