देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम... 6 अगस्त को होना है चुनाव

देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम... 6 अगस्त को होना है चुनाव

Captain Amarinder Singh Vice Presidential Candidate

Captain Amarinder Singh Vice Presidential Candidate

India Vice President Election: कुछ ही दिनों भारत को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा| बतादें कि, इसके लिए 6 अगस्त को चुनाव (Vice President Election 2022) होना है| वहीं, खास बात यह है कि इस चुनाव के लिए उम्मीदवार कौन होंगे?

बरहाल, एक उड़ती हुई खबर आ रही है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए दावेदार हो सकते हैं|

हालांकि, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है और न ही अर्थ प्रकाश इसकी कोई पुष्टि करता है| जानकारों के बीच ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं| इसलिए हम आपको ऐसी खबर से रूबरू करा रहे हैं|

कैप्टन की पार्टी का बीजेपी में विलय...

आपको बतादें कि, कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अपनी जो नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाई थी उसका विलय बीजेपी में होने की बात चल रही है| पंजाब लोक कांग्रेस जल्द ही बीजेपी में विलय होती हुई देखी जा सकती है|

देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैं .....

मालूम रहे कि, देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैं लेकिन उनका कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है| एम वेंकैया नायडू 2017 में देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे और अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के बाद देश को 14वां उपराष्ट्रपति मिलेगा|

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

आपको जानकारी दे दें कि, राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी जनता वोट नहीं डालती है| लोकसभा /राज्यसभा के सांसद (निर्वाचित और मनोनित) वोट डालते हैं। राष्ट्रपति चुनाव से उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया थोड़ा हटके है|