Canada School Shooting: कनाडा में स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी; शूटर ने अचानक आकर गोलियां बरसाईं, 10 की मौत, 25 घायल

कनाडा में स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी; शूटर ने अचानक आकर गोलियां बरसाईं, 10 की मौत, 25 घायल, भयावह घटना से दहल उठे लोग

Canada School Mass Shooting 10 People Killed Breaking News Update

Canada School Mass Shooting 10 People Killed Breaking News Update

Canada School Shooting: कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के टंबलर रिज हाईस्कूल से गोलीबारी की दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अचानक एक हथियारबंद अज्ञात शूटर ने स्कूल और आसपास अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस भयावह गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए बाकी स्कूली छात्रों और स्टाफ को मौके से सुरक्षित निकालने का काम किया गया।

संदिग्ध हमलावर की भी मौत

बताया जा रहा है कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उन मृतकों में संदिग्ध तौर से हमलावर की भी मौत हो गई है। संदिग्ध हमलावर को भी स्कूल परिसर के अंदर ही मृत पाया गया। माना जा रहा है कि शूटर ने लोगों को निशाना बनाने के बाद खुद आत्‍महत्‍या कर ली है। बताया यह भी जा रहा है कि हमलावर एक ‘ड्रेस पहने महिला’ थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद स्कूल परिसर में 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि 2 अन्य लोगों की मौत उन्हें बचाने के लिए ले जाने के दौरान हुई। कनाडा सरकार ने इस घटना को 'भयावह' बताया है। कनाडा पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.

यह पहली बार नहीं

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी स्कूल में इस तरह से अंधाधुंध गोलीबारी की गई हो। इससे पहले भी कनाडा से इस तरह की घटनायें सामने आई हैं और कनाडा तो छोड़िए। अमेरिका जैसे देश में सबसे ज्यादा स्कूलों को निशाना बनाया गया है। अमेरिका में अलग-अलग जगहों पर कई स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएँ पिछले दिनों देखी जा चुकी हैं। जिनमें कई बच्चों और लोगों की जान गई है। ये घटनायें किसी भी देश के लिए बेहद चिंताजनक हैं।