फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस पर टूटा कहर: टीम बस में लगी आग, मचा हड़कंप!
Fire In Gujarat Titans Team Bus
Fire In Gujarat Titans Team Bus: आईपीएल 2026 के फाइनल में 5 विकेट से हारने के बाद गुजरात टाइटंस को एक और सदमा लगा. जब वो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम से होटल वापस लौट रहे थे, तब उनके बस में अचानक आग लग गई. आइए जानते हैं इस खबर को लेकर क्या-क्या बातें सामने आई है.
आग की वजह क्या थी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है. फ़ाइनल मैच के बाद बस टीम को उनके होटल वापस ले जा रही थी. इस टाइटल क्लैश में गुजरात टाइटंस को बेंगलुरु टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
सड़क किनारे फंसे खिलाड़ी
गुजरात टीम के अधिकारियों और इमरजेंसी स्टाफ़ की तुरंत कार्रवाई की वजह से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई. हालांकि, इस अचानक हुई घटना की वजह से खिलाड़ियों को सड़क किनारे तकरीबन एक घंटे तक फंसा रहना पड़ा, जिसके बाद उनके लिए दूसरे इंतजाम किए गए़़.
GT के लिए मुश्किलों भरी शाम
आग लगने की इस घटना ने गुजरात टाइटंस के लिए पहले से ही मुश्किल रही उस शाम को और भी ज्यादा परेशानी भरा बना दिया. इससे पहले, उसी रात वो चैंपियनशिप के मुकाबले में हार गए थे; RCB ने 5 विकेट से जीत हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.
थकाने वाले ट्रैवल शेड्यूल
आईपीएल 2026 प्लेऑफ के दौरान गुजरात के खिलाड़ियों को काफी थकाने वाले ट्रैवल शेड्यूल का भी सामना करना पड़ा था. 29 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने क्वालिफायर-2 मैच से पहले, 27 मई को टीम धर्मशाला से मुल्लांपुर गई थी.
जर्नी में आई थी रुकावट
उनके ट्रैवल प्लान में तब और भी ज्यादा रुकावट आई, जब मुल्लांपुर में खराब मौसम की वजह से 30 मई को अहमदाबाद के लिए उनकी तय जर्नी में देरी हो गई. नतीजतन, टीम शनिवार शाम को ही शहर पहुंच पाई, जिससे उन्हें आराम करने के लिए बहुत कम वक्त मिल पाया.
GT के क्रिकेट डायरेक्टर का बयान
फाइनल के बाद थकान से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए जीटी के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘मैं इस बात से इनकार नहीं करना चाहता कि आरसीबी ने जीत हासिल की है. मैं ये कहकर अपनी हार का बहाना नहीं बनाना चाहता कि हमने इतने कम दिनों में इतने ज्यादा मैच खेले हैं और हम थक गए हैं; ये हमारे टीम के उसूलों के खिलाफ है.’
विक्रम सोलंकी ने आगे कहा, ‘ये सच है कि (155/8 का स्कोर) उम्मीद से कम था, लेकिन टीम ने इस स्कोर को बचाने के लिए जबरदस्त संघर्ष किया. हम जरूर इस बात को एनालाइज लेंगे कि हम और क्या बेहतर कर सकते थे; ये तो तय है. लेकिन मेरा मानना है कि आपको ये भी स्वीकार करना होगा कि कभी-कभी विरोधी टीम भी बहुत अच्छा खेलती है.’