cabinet minister organized public court

पंजाब: कैबिनेट मंत्री ने लगाया जनता दरबार, बोले- मान सरकार राज्य के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का हल करने के लिए हर समय तैयार

cabinet minister organized public court

cabinet minister organized public court

कैबिनेट मंत्री ने ‘जनता दरबार’ लगा कर कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत और प्रवासी भारतीय मामले विभागों से सम्बन्धित राज्य निवासियों की शिकायतें सुनी

विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का हल करने के निर्देश दिए

हर मंगलवार ‘जनता दरबार’ लगाने का किया ऐलान

cabinet minister organized public court- मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली (Punjab Government) पंजाब सरकार राज्य निवासियों की समस्याओं और शिकायतों का हल करने के लिए हर समय तैयार है और यह हल निर्धारित समय-सीमा में किये जाने यकीनी बनाऐ जाएंगे।

(Agriculture and Farmers Welfare of Punjab) पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, (Rural Development and Panchayat) ग्रामीण विकास एवं पंचायत और (Non Resident Indian) प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज ('Public court') ‘जनता दरबार’ लगा कर अपने विभागों से सम्बन्धित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में से आए लोगों की समस्याएँ सुनी और मौके पर ही (Officers) विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का हल करने के आदेश भी दिए।

जि़क्रयोग्य है कि स. धालीवाल ने विकास भवन (SAS Nagar Mohali) एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में लगाऐ ‘जनता दरबार’ में 100 से अधिक शिकायतें सुनी और इनके समाधान के लिए जि़ला और राज्य अधिकारियों को आदेश भी दिए। उन्होंने जि़ले से सम्बन्धित अधिकारियों को सम्बन्धित शिकायतों से संबंध फ़ोन करके हल करने के आदेश भी दिए।

स. धालीवाल ने हर मंगलवार प्रात:काल 10.30 से शाम 4.30 बजे तक विकास भवन एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में ‘जनता दरबार’ लगाने का ऐलान भी किया।

 

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: