बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

1000261815

Joint operation by Baddi Police and the Drug Department

बद्दी 14, जुलाई ( विक्रम ठाकुर ): Joint operation by Baddi Police and the Drug Department, पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद संजय खान निवासी गांव व डाकघर गुरूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन, बरामद दवाइयों के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस, बिल अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्रग विभाग द्वारा समस्त बरामद दवाइयों को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर Drugs & Cosmetics Act के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी।