उत्तराखंड के IAS सविन बंसल को लोकसभा सचिवालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी, संयुक्त सचिव पद पर होगी तैनाती
Uttarakhand IAS officer Savin Bansal gets a major responsibility
देहरादून। Uttarakhand IAS officer Savin Bansal gets a major responsibility,उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2009 बैच के आइएएस अधिकारी सविन बंसल की प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती होगी।
लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। वर्तमान में सविन बंसल राज्य सरकार में सचिव, नियोजन के पद पर कार्यरत हैं।
आइएएस सविन बंसल को सविन बंसल को प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड में विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड कैडर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उनकी इस तैनाती को लेकर एक रोचक तथ्य यह भी है कि लोकसभा सचिवालय ने सविन बंसल के जिलाधिकारी देहरादून के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ प्रोटोकाल का अनुपालन न करने संबंधी नोटिस भेजा गया था।
उस समय लोकसभा अध्यक्ष के देहरादून दौरे के दौरान उन पर लोकसभा सचिवालय का फोन न उठाने का भी आरोप लगा था।