नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बस और टैक्सी सेवाएं तैयार, 15 जून से यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बस और टैक्सी सेवाएं तैयार, 15 जून से यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Bus and taxi services ready for Noida International Airport

Bus and taxi services ready for Noida International Airport

जेवर। Bus and taxi services ready for Noida International Airport, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए विभिन्न राज्यों ने अपनी बस सेवा का रूट मैप तैयार कर दिया है। 14 व 15 जून से बसों का संचालन इन रूट पर शुरू हो जाएगा।

यात्रियों को टैक्सी सुविधा देने के लिए प्रमुख एप आधारित कंपनियों उबर, ओला, रैपिडो की सेवा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा प्रीमियम और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा के लिए महिंद्रा लाॅजिस्टिक्स के साथ भी विशेष इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा का समझौता किया गया है।

एयरपोर्ट तक आने व उतरने के बाद अपने गंतव्य पर जाने वाले यात्रियों को आवाजाही मेंं कोई अड़चन नहीं होगी।

चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल तक सीधी कनेक्टिविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रियों को सीधी बस सेवा से कनेक्टिविटी देने के लिए डीटीसी दिल्ली के प्रमुख बस स्टैंडों कश्मीरी गेट, सराय काले खां, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के ज्यादातर एरिया को कवर करते हुए बसें संचालित करेगी। वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी रोडवेज बसें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी से चलाएगा। हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल तक सीधी कनेक्टिविटी देने की तैयारी कर रहा है।

मांग के हिसाब से भविष्य में बढ़ेंगी बसें

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ हुए समझौते के अनुसार प्रदेश के प्रमुख शहरों से एयरपोर्ट तक बसें संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए ई बसोंं का संचालन शुरू किया जा रहा है। शुरुआत में सभी जगह से बसे सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक चलेंगी यात्रियों संख्या और मांग के हिसाब से भविष्य में बसों की संख्या और समय को बढ़ाया जा सकता है।

वर्तमान में यमुना एक्सप्रेसवे ही एक मात्र सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ली एनसीआर हो या फिर आगरा मथुरा सभी जगह से नोएडा एयरपोर्ट आने जाने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल एक मात्र सीधी कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे है। दिल्ली की तरफ से आने वाले यात्रियों को जीरो प्वाइंट से चलने के 32 किमी के सफर के बाद लिंक इंटरचेंज से सीधे एयरपोर्ट में प्रवेश मिलेगा।

वहीं, मथुरा आगरा की तरफ से आने वाले यात्रियों को भी जेवर टोल प्लाजा पार करने के बाद लिंक इंटरचेंज से ऊपर चढ़ने के बाद एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट आने जाने वाले वाहनों से जीरो प्वाइंट से एयरपोर्ट तक किसी प्रकार का टोल भी नहीं लेगा।

नोएडा एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों की दूरी

शहर अनुमानित दूरी (किमी में)  अनुमानित यात्रा समय
ग्रेटर नोएडा लगभग 40  30 से 40 मिनट
नोएडा (सिटी सेंटर) लगभग 60  50 से 60 मिनट
दिल्ली लगभग 70 - 98  70 से 130 मिनट
गुरुग्राम लगभग 90  80 से 90 मिनट
फरीदाबाद लगभग 55  70 से 90 मिनट
गाजियाबाद लगभग 73 90 से 110 मिनट
आगरा लगभग 140  90 से 130 मिनट
मथुरा लगभग 90  75 से 90 मिनट
अलीगढ़ लगभग 45  45 से 60 मिनट
बुलंदशहर लगभग 53 50 से 60 मिनट

एयरपोर्ट पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए संचालित होने वाली बसों की चार्जिंग एयरपोर्ट पर होगी। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर भी चार स्थानों पर चार्जिंग की व्यवस्था होगी। एयरपोर्ट के लिए 35 ई बसों का संचालन 15 जून से पहले शुरू हो जाएगा।

चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी इन बसों के संचालन में आड़े न आए, इसके लिए चार्जिंग नोएडा एयरपोर्ट पर बने बीस चार्जिंग प्वाइंट पर की जाएगी। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।

इसमें 30 मिनट मेंं 80 प्रतिशत तक चार्जिंग हो जाएगी। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 किमी, 35 किमी और मथुरा के नजदीक 107 किमी समेत चार स्थानोंं पर भी बसों की चार्जिंग हो सकेगी।