पटना सिटी: कट्टा लोड-अनलोड करने के चक्कर में चली गोली, राहगीर युवक के जांघ में लगी; बदमाश फरार
Bullet Strikes Passerby in the Thigh; Culprit Flees
पटना सिटी। Bullet Strikes Passerby in the Thigh; Culprit Flees, खाजेकलां थाना क्षेत्र के हमाम पर शीशमहल के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा देसी कट्टा में गोली लोड-अनलोड करने के दौरान चली गोली खत्री लेन निवासी सूरज कुमार उर्फ जैकी के दाहिने जांघ में लगने से घायल हो गया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक खतरे से बाहर है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दो बदमाश कट्टा के साथ छेड़छाड़ कर गोली लोड-अनलोड कर रहे थे।
इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़े खत्री लेन निवासी संजीव प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार उर्फ जैकी के दाहिने जांघ में गोली लग गई। वह खून से लथपथ हो जमीन पर गिर गया।
गोली चलते ही फरार हुए बदमाश
गाेली चलते ही युवक को घायल होते देख दोनों बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और स्वजनों को सूचित किया।
सूचना पर पहुंची खाजेकलां थाना पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए ले गई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक खतरे से बाहर है।
घटनास्थल पर डीएसपी डॉ. गौरव कुमार और खाजेकलां थानाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा ने छानबीन की। पुलिस के अनुसार घायल ने गोली चलाने वाले युवक का नाम नहीं बताया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।