दौसा के अस्पताल में सांड की एंट्री, वीडियो हुआ वायरल
Bull Enters Dausa Hospital
नई दिल्ली। Bull Enters Dausa Hospital, राजस्थान के दौसा जिले में रविवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां के कुंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर अचानक सांड घुस आया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दौसा के अस्पताल में सांड की एंट्री
अस्पताल में घुसने के साथ सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि सांड अस्पताल के गलियारे में बेफिक्र घूम रहा है। यह तस्वीर राजस्थान के स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली कोउजागर करती है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि घटना के समय अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टर नदारद थे।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले भी बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ स्थित उप जिला अस्पताल से ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें आस्पताल में अचनाक सांड के घुसने से अफरातफरी मच गई थी।
अस्पताल में सांड से घुसने से मरीजों में डर का मौहौल बन बया था। हालांकि कुछ समय बाद सांड खुद ही अस्पताल से बाहर निकल आया। बीकानेर का यह वीडियो भी खासे चर्चे में आया था। अस्पताल प्रशासन की इस तरह की लापरवाही और बदहाली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।